पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के जन्मदिन पर पांवटा साहिब अस्पताल में रोगियों को बांटे फल

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में कबड्डी एसोसिएशन सिरमौर के अध्यक्ष एवं पूर्व में जिला भाजपा उपाध्यक्ष रहे कुलदीप राणा ने अपने कार्यकर्ताओं एवं खिलाड़ियों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल का जन्मदिन मनाया

Apr 11, 2025 - 13:05
 0  33
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के जन्मदिन पर पांवटा साहिब अस्पताल में रोगियों को बांटे फल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के उत्तम स्वाथ्य व दीर्घायु की कामना

यंगवार्ता न्यूज़ -पांवटा साहिब   11-04-2025

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में कबड्डी एसोसिएशन सिरमौर के अध्यक्ष एवं पूर्व में जिला भाजपा उपाध्यक्ष रहे कुलदीप राणा ने अपने कार्यकर्ताओं एवं खिलाड़ियों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल का जन्मदिन मनाया ।

 इस दौरान वीरवार शाम कुलदीप राणा खिलाड़ियों के साथ सिविल अस्पताल पहुंचे और यहां भर्ती रोगियों को जहां फल वितरित किए गए तो वहीं उनका हाल जाना। मीडिया से बात करते हुए सिरमौर कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप राणा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल का जन्मदिन मनाया गया है और सिविल अस्पताल में भर्ती रोगियों को उनके जन्म दिवस की खुशी में फल आदि वितरित किए गए हैं। 

उन्होंने कहा की प्रेम कुमार धूमल के जन्मदिवस पर वह उनके  उत्तम स्वाथ्य व दीर्घायु की कामना करते हैं। किस दौरान कबड्डी एसोसिएशन के खिलाड़ियों को भी फल वितरित किए गए और प्रेम कुमार धूमल का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow