सीवरेज के पानी की समस्या को लेकर डीसी से मिला प्रतिनिधि मंडल, अपने ही घरों में मास्क लगाकर रहने को मजबूर लोग

पांवटा साहिब नगर परिषद क्षेत्र में सीवरेज के गंदे पानी की समस्या अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन चुकी है। हालात ये हैं कि स्थानीय लोग अपने ही घरों में मास्क लगाकर रहने को मजबूर हैं। मामले को लेकर समाजसेवी नाथूराम चौहान नाहन में मीडिया से बात कर रहे थे।

May 4, 2026 - 19:47
 0  6
सीवरेज के पानी की समस्या को लेकर डीसी से मिला प्रतिनिधि मंडल, अपने ही घरों में मास्क लगाकर रहने को मजबूर लोग
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

नाहन 04 मई, 2026 : 

पांवटा साहिब नगर परिषद क्षेत्र में सीवरेज के गंदे पानी की समस्या अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन चुकी है। हालात ये हैं कि स्थानीय लोग अपने ही घरों में मास्क लगाकर रहने को मजबूर हैं। मामले को लेकर समाजसेवी नाथूराम चौहान नाहन में मीडिया से बात कर रहे थे।

 मीडिया से बात करते हुए समाज सेवी नाथूराम चौहान ने कहा कि वर्ष 2014 से स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत हुई है मगर नगर परिषद पांवटा साहिब में इसकी जो तस्वीर देखने को मिल रही है वो बिल्कुल इसके विपरीत है। 

पांवटा साहिब नगर परिषद परिसर में सीवरेज के पानी की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। गंदा पानी खुले में बहने के चलते इलाके में बदबू और गंदगी का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले करीब 4 वर्षों से वे इस समस्या का सामना कर रहे हैं,लेकिन अभी तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोगों को अपने ही घरों में मास्क लगाकर रहना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर कई बार स्थानीय प्रशासन को अवगत भी करवाया जा चुका है,लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो चुनाव का बहिष्कार भी किया जा सकता है।

वहीं प्रतिनिधि मंडल में शामिल स्थानीय लोगों ने बताया कि वो लोग पिछले चार साल से इस समस्या से परेशान हैं। गंदा पानी और बदबू के कारण जीना मुश्किल हो गया है। कई बार प्रशासन को शिकायत दी, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए आज उनका एक प्रतिनिधिमंडल डीसी सिरमौर से मिलने पहुंचा है और उन्होंने उम्मीद जताई है कि डीसी द्वारा इस समस्या का समाधान अवश्य किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow