भाजपा की जीत पर नाहन में जश्न का माहौल, भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुन्नू घाट में रसगुल्ला और झालमुड़ी बांटकर जताई खुशी
नाहन 04 मई, 2026 :
देश के कई राज्यों में हुए चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद जिला सिरमौर में जश्न का माहौल है। इसी कड़ी में नाहन के गुन्नू घाट में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंगाल का प्रसिद्ध रसगुल्ला और झालमुड़ी खिलाकर लोगों के साथ अपनी खुशी साझा की।
मीडिया से बात करते हुए भाजपा नेता देवेंद्र अग्रवाल ने कहा कि यह जीत पार्टी के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही यह संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में लोगों को कथित गुंडाराज से राहत मिली है और जनता ने भाजपा के पक्ष में अपना समर्थन दिया है।
उन्होंने विश्वास जताया कि असम में भी भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पुडुचेरी में भी उन्हें पूर्ण बहुमत मिला है और तमिलनाडु में भी भाजपा के सहयोग के बिना सरकार बनना असंभव है। इस जीत से पूरे भारत वर्ष में करोड़ों भाजपा कार्यकर्ता ख़ुशी मना रहे हैं और इसी कड़ी में जिला सिरमौर मुख्यालय नाहन में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंगाल का मशहूर रसगुल्ला और झालमुड़ी बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।
What's Your Reaction?


