कारगर साबित हो रही श्रमिक कल्याण बोर्ड की छात्रवृत्ति योजना, छात्रवृत्ति से साकार हुआ उच्च शिक्षा ग्रहण करने का सपना
प्रदेश सरकार द्वारा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से श्रमिकों एवं उनके परिवारों के लिए चलाई जा रही योजनाएं लाभार्थी परिवारों के लिए कारगर साबित हो रही है। बोर्ड की छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है जिससे श्रमिकों के बच्चे उच्च शिक्षा ले पा रहे हैं।
यंगवार्ता न्यूज नाहन 9 जून, 2026 :

सिरमौर जिला के तहसील नाहन के ग्राम धौण की दो बहनें निकिता ठाकुर और अंजलि के लिए भी बोर्ड की शिक्षण छात्रवृत्ति योजना कारगर साबित हुई है। दोनों ही बहनों को तहत 72 --7 2 हजार की राशि प्राप्त हुई जिससे दोनों ही बहनों ने स्नातक की शिक्षा हासिल कर पाई। दोनों बहनों ने योजना के लिए बोर्ड और सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके पिता और राजमिस्त्री का काम करते हैं और वह श्रमिक कल्याण बोर्ड में पंजीकृत है।
राजमिस्त्री का काम करने वाले निकिता ठाकुर और अंजलि के पिता गोपाल सिंह ने बताया कि वह श्रम एवं रोजगार कार्यालय में बतौर राजमिस्त्री पंजीकृत है। उन्होंने कहा कि बोर्ड की योजना अनुसार उनको 72 -72 हजार की दो किश्ते प्राप्त हुई है जिससे उनकी बेटियों की पढ़ाई हो पाई है। उन्होंने योजना के संचालन के लिए प्रदेश सरकार और श्रमिक कल्याण बोर्ड का आभार जताया।
What's Your Reaction?