हिमाचल के इतिहास में सबसे ज्यादा कर्ज लेने वाले मुख्यमंत्री बने सुक्खू, तीन वर्षों में ही ₹35,555 करोड़ का नया ऋण : धीरज गुप्ता

सिरमौर जिला भाजपा के अध्यक्ष धीरज गुप्ता ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की वित्तीय नीतियों पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि वह हिमाचल प्रदेश के इतिहास में सबसे अधिक कर्ज लेने वाले मुख्यमंत्री बनते जा रहे हैं। जिला अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने महज तीन वित्तीय वर्षों में ₹35,555 करोड़ का नया ऋण उठाया है। उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा किसी राजनीतिक बयान का नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा में दिए गए लिखित उत्तर का है।

Sep 23, 2026 - 14:07
 0  30
हिमाचल के इतिहास में सबसे ज्यादा कर्ज लेने वाले मुख्यमंत्री बने सुक्खू, तीन वर्षों में ही ₹35,555 करोड़ का नया ऋण : धीरज गुप्ता
यंगवार्ता न्यूज - नाहन 23 सितंबर : 
सिरमौर जिला भाजपा के अध्यक्ष धीरज गुप्ता ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की वित्तीय नीतियों पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि वह हिमाचल प्रदेश के इतिहास में सबसे अधिक कर्ज लेने वाले मुख्यमंत्री बनते जा रहे हैं। जिला अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने महज तीन वित्तीय वर्षों में ₹35,555 करोड़ का नया ऋण उठाया है। उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा किसी राजनीतिक बयान का नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा में दिए गए लिखित उत्तर का है।

धीरज गुप्ता ने कहा कि 31 जनवरी 2026 तक बकाया ऋण ₹1,01,863 करोड़ पहुंच चुका था। अभी तक का ऋण 1.10 लाख करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर चुका है।

जिला भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि ये आंकड़े प्रदेश की आर्थिक स्थिति की गंभीर तस्वीर प्रस्तुत करते हैं। उन्होंने कांग्रेस सरकार से पूछा कि इतनी बड़ी उधारी लेने के बावजूद हिमाचल की जनता को मिला क्या? धीरज गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री बताएं कि प्रदेश में कितने नए उद्योग लगे, कितने बड़े अस्पताल बने, कितने नए शिक्षण संस्थान खुले, कितने स्थायी रोजगार पैदा हुए और प्रदेश की आय बढ़ाने वाली कितनी नई परिसंपत्तियां खड़ी हुईं?

धीरज गुप्ता ने कहा कि कर्ज लेने की रफ्तार चालू वित्त वर्ष में भी नहीं रुकी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने स्वयं माना है कि जुलाई 2026 तक सरकार ₹2,800 करोड़ का ऋण उठा चुकी थी। इसमें अप्रैल में ₹900 करोड़, मई में ₹500 करोड़, जून में ₹400 करोड़ और ₹300 करोड़ तथा जुलाई में ₹700 करोड़ की अतिरिक्त उधारी शामिल थी।

जिला भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार की आर्थिक नीति “कर्ज लो, खर्च चलाओ और अगली पीढ़ी पर बोझ छोड़ जाओ” बनकर रह गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बार-बार पिछली सरकार को जिम्मेदार ठहराते हैं, लेकिन तीन साल से अधिक समय सत्ता में रहने के बाद उन्हें अपने कार्यकाल की उधारी का भी हिसाब देना होगा।

 धीरज गुप्ता ने कहा कि सरकार यह कहकर अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती कि पुराना कर्ज चुकाने के लिए नया कर्ज लेना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री स्वयं यह तर्क दे चुके हैं कि पूर्व सरकार से मिले ऋण की किस्तें चुकाने के लिए वर्तमान सरकार को नया ऋण उठाना पड़ रहा है। लेकिन इससे यह सवाल समाप्त नहीं होता कि प्रदेश की आय बढ़ाने और कर्ज पर निर्भरता घटाने के लिए सरकार ने क्या ठोस कदम उठाए।

जिला भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल की जनता के नाम पर लिया गये ऋण का प्रत्येक रुपया जनता का दायित्व है और आज लिया गया ऋण आने वाली सरकारों और प्रदेश की भावी पीढ़ियों को ब्याज सहित चुकाना पड़ेगा।

धीरज गुप्ता ने मांग की कि मुख्यमंत्री प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर श्वेतपत्र जारी करें और जनता को बताएं कि दिसंबर 2022 से अब तक कुल कितना नया ऋण लिया गया, कितना मूलधन और ब्याज चुकाया गया, ऋण की कितनी राशि विकास एवं पूंजीगत निर्माण पर खर्च हुई और इस उधारी से प्रदेश के लिए कितनी स्थायी परिसंपत्तियां तैयार हुईं।

सिरमौर जिला भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार को आंकड़ों से भागने के बजाय जनता को हिसाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इतना कर्ज लेने के बाद हिमाचल को आखिर मिला क्या?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />