ऐतिहासिक वामन मेले में विधायक अजय सोलंकी ने निभाई परंपरा, श्री नृसिंह महाराज की पालकी को दिया पहला कंधा

ऐतिहासिक वामन मेले के शुभारंभ अवसर पर बुधवार को श्री नृसिंह मंदिर, नोनी का बाग में धार्मिक आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की तथा हवन में आहुति डालकर आरती की।

Sep 23, 2026 - 14:09
 0  49
ऐतिहासिक वामन मेले में विधायक अजय सोलंकी ने निभाई परंपरा, श्री नृसिंह महाराज की पालकी को दिया पहला कंधा
यंगवार्ता न्यूज - नाहन 23 सितंबर : 
ऐतिहासिक वामन मेले के शुभारंभ अवसर पर बुधवार को श्री नृसिंह मंदिर, नोनी का बाग में धार्मिक आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की तथा हवन में आहुति डालकर आरती की।

इसके उपरांत प्राचीन परंपरा के अनुसार निकाली जाने वाली शोभायात्रा में सबसे पहले श्री नृसिंह महाराज की पालकी को मंदिर से रवाना किया गया। विधायक अजय सोलंकी ने स्वयं पालकी को कंधा देकर इस धार्मिक एवं ऐतिहासिक परंपरा में अपनी सहभागिता निभाई। श्रद्धालुओं ने भक्ति और जयकारों के साथ पालकी यात्रा में भाग लिया।

वामन मेले की प्राचीन परंपराओं के तहत पक्का टैंक में नौका विहार भी करवाया जाता है। सदियों से चली आ रही इन धार्मिक परंपराओं के माध्यम से नाहन की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत जीवंत बनी हुई है।

विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि वामन मेला नाहन की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसी प्राचीन परंपराएं हमारी आस्था और हमारी विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का कार्य करती हैं।

इस अवसर पर एसडीएम नाहन राजीव संख्यान, नगर परिषद अध्यक्षा उपमा धीमान, एडवोकेट वीरेंद्र पाल शर्मा, पार्षद वासिम खान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तजन उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />