प्रदर्शन कर रहे वोकेशनल टीचर से मिलने चौड़ा मैदान पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर 

मंडी दौरे से वापस आकर नेता प्रतिपक्ष रात सवा नौ बजे सीधे चौड़ा मैदान पहुंचे और वहां पर प्रदर्शन कर रहे वोकेशनल टीचर से मुलाकात की। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बात कर उनके समस्याओं को समझा और उनकी मांगों के बारे में पूरी जानकारी

Nov 6, 2024 - 13:45
 0  42
प्रदर्शन कर रहे वोकेशनल टीचर से मिलने चौड़ा मैदान पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ -  शिमला    06-11-2024

मंडी दौरे से वापस आकर नेता प्रतिपक्ष रात सवा नौ बजे सीधे चौड़ा मैदान पहुंचे और वहां पर प्रदर्शन कर रहे वोकेशनल टीचर से मुलाकात की। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बात कर उनके समस्याओं को समझा और उनकी मांगों के बारे में पूरी जानकारी ली। 

उन्होंने सभी प्रदर्शन कर रहे छात्रों के मुद्दों को सरकार के समक्ष मजबूती से उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आउटसोर्स से लेकर सभी अस्थाई या गैर सरकारी कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए एक पॉलिसी बने जिससे कर्मचारी का शोषण न होने पाए। 

पूर्व में हमारी सरकार द्वारा इसके लिए प्रभावशाली कदम उठाए थे। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों से आग्रह किया की ठंडी का मौसम है इसलिए छोटे बच्चों को प्रदर्शन स्थल पर ना लाएं। उन्होंने सरकार से भी आग्रह किया कि प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों की मांगों पर मुख्यमंत्री गंभीरता से विचार करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow