खुलासा : हिमाचल में 25 से 55 साल के लोग आ रहे आंतों के टीबी की चपेट में

हिमाचल में 25 से 55 साल के लोग आंतों के टीबी की चपेट में आ रहे हैं। यह खुलासा इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) के गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के शोध में हुआ

Nov 6, 2024 - 13:37
 0  66
खुलासा : हिमाचल में 25 से 55 साल के लोग आ रहे आंतों के टीबी की चपेट में
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    06-11-2024

हिमाचल में 25 से 55 साल के लोग आंतों के टीबी की चपेट में आ रहे हैं। यह खुलासा इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) के गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के शोध में हुआ है। 

शोध में यह भी सामने आया है कि आंत के टीबी की जद्द में आए मरीजों में शुरूआत में सटीक लक्षण न होने, रोग की पहचान न होने की वजह से बीमारी के लक्षणों का अनुभव 6 माह से लेकर 2 साल तक किया गया।

गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. बृज शर्मा, एसोसिएट प्रो. राजेश शर्मा, एसोसिएट प्रो. विशाल बोध, असिस्टेंट प्रो. विनीत शर्मा, असिस्टेंट प्रो. नीतू शर्मा, सीनियर रेजिडेंट डॉ. राजेश कुमार और सीनियर रेजिडेंट डॉ. अरुणिमा शर्मा ने प्रदेश भर से रेफर किए 234 मरीजों पर यह सर्वे किया। 

अध्ययन में सामने आया कि 151 पुरुष (64.5 फीसदी), 83 महिला मरीज (35.5 फीसदी) माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरोकलोसिस की चपेट में आए। इस जीवाणु ने इन मरीजों की आंत में संक्रमण पैदा किया।

शोध में सामने आया है कि छोटी आंत की चपेट में आए 95 फीसदी मरीजों में वजन की कमी पाई गई। वहीं 86 फीसदी मरीज पेट में दर्द, बुखार के 52 फीसदी, दस्त की शिकायत 31 फीसदी, कब्ज की 17 फीसदी और खून की उल्टी के लक्षण 8 फीसदी और दस्त में खून के 11 फीसदी लक्षण मरीजों में पाए गए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow