ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर इनकम टैक्स विभाग की बड़ी कार्रवाई, चंडीगढ़ और शिमला की टीमों ने 35 ठिकानों पर मारा छापा  

भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को खेले गए एशिया कप मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की गई। इनकम टैक्स विभाग की चंडीगढ़ और शिमला की टीमों ने संयुक्त अभियान चलाकर चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में 35 ठिकानों पर छापा मारा

Sep 19, 2025 - 11:54
Sep 19, 2025 - 12:16
 0  40
ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर इनकम टैक्स विभाग की बड़ी कार्रवाई, चंडीगढ़ और शिमला की टीमों ने 35 ठिकानों पर मारा छापा  

यंगवार्ता न्यूज़ -  शिमला     19-09-2025

भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को खेले गए एशिया कप मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की गई। इनकम टैक्स विभाग की चंडीगढ़ और शिमला की टीमों ने संयुक्त अभियान चलाकर चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में 35 ठिकानों पर छापा मारा। 

ऑपरेशन एंड गेम नामक कार्रवाई में करीब 300 करोड़ से अधिक के काले खेल का भंडाफोड़ हुआ है। इस मामले में 15 से ज्यादा लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। जांच में सामने आया कि यह नेटवर्क वर्ल्ड-777, डायमंड एक्सचेंज और 10-एक्स बैट एप के जरिये क्रिकेट, कार रेसिंग समेत राजनीतिक घटनाओं पर भी सट्टा लगवा रहा था। 

भारत-पाकिस्तान मैच में अकेले 50 करोड़ रुपये का सट्टा लगाया गया था। नेटवर्क दुबई और आर्मेनिया से संचालित हो रहा था। आरोपियों ने हवाला के जरिये करोड़ों रुपये विदेश भेजने की भी योजना बनाई थी। छापेमारी के दौरान करोड़ों की ज्वेलरी, लग्जरी गाड़ियां, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और सर्वर जब्त किए गए। 

सूत्रों के अनुसार बैटिंग एप पर लाइव कैसिनो वीडियो और लड़कियों के जरिये ऑनलाइन वीडियो दिखाकर लोगों को अधिक पैसे लगाने के लिए उकसाया जाता था। मामले में 15 से अधिक लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />