प्रदेश में तापमान में काफी बढ़ोतरी,सात जिलों में अधिकतम तापमान पहुंचा 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर  

हिमाचल प्रदेश में मार्च में ही गर्मी का असर तेज हो गया है। मैदानी जिलों में लू जैसे हालात बनने लगे हैं और तापमान लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को ऊना का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक

Mar 10, 2026 - 11:25
 0  5
प्रदेश में तापमान में काफी बढ़ोतरी,सात जिलों में अधिकतम तापमान पहुंचा 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    10-03-2026

हिमाचल प्रदेश में मार्च में ही गर्मी का असर तेज हो गया है। मैदानी जिलों में लू जैसे हालात बनने लगे हैं और तापमान लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को ऊना का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

इस सीजन में अब तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश के सात जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और कुल्लू में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार के लिए कांगड़ा, कुल्लू, ऊना, मंडी और सोलन जिलों में गर्म हवाएं चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

इन क्षेत्रों में दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। प्रदेश के मैदानी जिलों में बढ़ती गर्मी से दोपहर के समय लू जैसे हालात बन रहे हैं। खासकर ऊना और हमीरपुर में तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया है। वहीं कांगड़ा और बिलासपुर में भी दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow