एचपीयू में छात्र पर चाकू से हमले के बाद एसएफआई छात्र संगठन उग्र,विश्वविद्यालय परिसर में महाधरना शुरू

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में छात्र पर चाकू से हमले के बाद परिसर में तनाव की स्थिति मंगलवार को भी बनी हुई है। घटना के विरोध में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने विश्वविद्यालय परिसर में महाधरना शुरू

Mar 10, 2026 - 11:22
Mar 10, 2026 - 11:23
 0  9
एचपीयू में छात्र पर चाकू से हमले के बाद एसएफआई छात्र संगठन उग्र,विश्वविद्यालय परिसर में महाधरना शुरू
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 10-03-2026

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में छात्र पर चाकू से हमले के बाद परिसर में तनाव की स्थिति मंगलवार को भी बनी हुई है। घटना के विरोध में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने विश्वविद्यालय परिसर में महाधरना शुरू कर दिया है, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र शामिल होकर नशे और गुंडागर्दी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए परिसर में क्यूआरटी के साथ भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। धरने को संबोधित करते हुए छात्र नेताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय की लोकतांत्रिक संस्कृति पर लगातार हमले हो रहे हैं। उनका कहना था कि विश्वविद्यालय केवल डिग्री देने का स्थान नहीं बल्कि सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक चेतना विकसित करने का केंद्र होता है। ऐसे में परिसर में हिंसा और आपराधिक घटनाएं पूरे शैक्षणिक माहौल को प्रभावित करती हैं।

एसएफआई छात्र संगठन ने कहा कि विधि विभाग के बाहर हुई चाकूबाजी की घटना ने पूरे परिसर को झकझोर दिया है। आरोप है कि पहले भी परिसर में मारपीट और दुर्व्यवहार की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनकी शिकायत पुलिस में दर्ज की गई थी। 

यदि समय रहते सख्त कार्रवाई होती तो इस तरह की गंभीर घटना को रोका जा सकता था। धरने में छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से परिसर को नशे, हिंसा और असामाजिक गतिविधियों से मुक्त रखने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow