बद्दी पुलिस व ड्रग विभाग की संयुक्त कार्रवाई, अवैध दवाइयों का बड़ा जखीरा बरामद

Jul 14, 2026 - 20:34
 0  6
बद्दी पुलिस व ड्रग विभाग की संयुक्त कार्रवाई, अवैध दवाइयों का बड़ा जखीरा बरामद

यंगवार्ता न्यूज बद्दी 14 जुलाई, 2026 :

बद्दी पुलिस और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम गुरूमाजरा (बोरीवाला), तहसील बद्दी के एक रिहायशी मकान से भारी मात्रा में अवैध दवाइयां बरामद की हैं। संयुक्त छापेमारी के दौरान 29,990 गोलियां और 206 दवा की शीशियां बरामद की गईं।

कार्रवाई के दौरान मकान में मौजूद संजय खान, निवासी गांव एवं डाकघर गुरूमाजरा, तहसील बद्दी, जिला सोलन, बरामद दवाइयों के संबंध में कोई वैध लाइसेंस, खरीद-बिक्री के बिल अथवा अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

ड्रग विभाग ने सभी बरामद दवाइयों को नियमानुसार अपने कब्जे में लेकर Drugs & Cosmetics Act के तहत आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में दवाइयों के स्रोत और उनके संभावित उपयोग की भी जांच की जा रही है।

बद्दी पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में नशे और अवैध दवाइयों के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow