10 महीने से बंद दुकान, फिर भी आया 23 हजार का बिजली बिल! स्मार्ट मीटर के विरोध में दुकानदार का अनोखा प्रदर्शन

हिमाचल प्रदेश में स्मार्ट बिजली मीटरों को लेकर विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच एक दुकानदार ने अपने बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर अनोखे अंदाज में विरोध जताया है, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

May 12, 2026 - 12:31
 0  8
10 महीने से बंद दुकान, फिर भी आया 23 हजार का बिजली बिल! स्मार्ट मीटर के विरोध में दुकानदार का अनोखा प्रदर्शन
शिमला 12 मई, 2026 : 

हिमाचल प्रदेश में स्मार्ट बिजली मीटरों को लेकर विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच एक दुकानदार ने अपने बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर अनोखे अंदाज में विरोध जताया है, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

दुकानदार हरीश चौहान का कहना है कि उनकी दुकान पिछले करीब 10 महीनों से बंद पड़ी है, इसके बावजूद उन्हें लगातार भारी-भरकम बिजली बिल भेजे जा रहे हैं। हरीश चौहान के मुताबिक मार्च महीने में उनकी दुकान का बिजली बिल 17 हजार रुपये से ज्यादा आया, जबकि अप्रैल महीने में यह बढ़कर 23 हजार रुपये से अधिक पहुंच गया।

चौहान ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब दुकान बंद है और बिजली का इस्तेमाल ही नहीं हो रहा, तो फिर इतना ज्यादा बिल कैसे आ सकता है। हरीश चौहान ने स्मार्ट मीटर प्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए इसकी जांच की मांग की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow