आरूषि ने 94 प्रतिशत अंक लेकर पीरन स्कूल का नाम किया रोशन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पीरन की छात्रा आरूषि ने बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करके विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है । इसी प्रकार प्रियांशी ने 78 प्रतिशत और दीक्षित ने 68 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया ।
शिमला 12 मई :
प्रधानाचार्य राकेश वर्मा ने बताया कि विद्यालय के कुल 9 बच्चों ने दसवीं की बोर्ड की परीक्षा में भाग लिया जिनमें सात बच्चे प्रथम श्रेणी और एक बच्चा द्वितीय श्रेणी में उतीर्ण हुआ । जबकि एक विद्यार्थी की कंपार्टमेंट आई अर्थात परीक्षा परिणाम 90 प्रतिशत रहा ।
इसी प्रकार पीरन कंपलेक्स के अधीन आने वाले राजकीय उच्च विद्यालय धाली की छात्रा आरूषि ने भी 94 प्रतिशत, आर्यन ने 90 प्रतिशत और मन्नत ने 89 प्रतिशत अंक लेकर क्रमशः विद्यालय में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाकर विद्यालय और अभिभावकों का नाम रोशन किया है । प्रधानाचार्य राकेश वर्मा ने बताया कि इस विद्यालय के 16 बच्चों ने दसवी के बोर्ड की परीक्षा दी थी जिनमें से 15 बच्चे प्रथम श्रेणी में उतीर्ण हुए जबकि एक बच्चे की कम्पार्टमेंट आई । प्रधानाचार्य ने पीरन व धाली स्कूल का शानदार परिणाम आने पर शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी है ।
What's Your Reaction?


