सीएम सुक्खू धर्मपत्नी सहित शिमला के ऐतिहासिक जाखू मंदिर में पवन पुत्र हनुमान जी का लिया आशीर्वाद
हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है और हिमाचल की सुख समृद्धि की कामना की है
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 02-04-2026
हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है और हिमाचल की सुख समृद्धि की कामना की है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू धर्मपत्नी सहित शिमला के ऐतिहासिक जाखू मंदिर पहुंचे और पवन पुत्र हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान मंत्री राजेश धर्माणी और मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी जाखू में माथा टेका और बजरंगबलि का आशीर्वादर प्राप्त किया। इस दौरान मुख्यमंंत्री ने कहा कि आज हमारे तीन विधायकों राजेश धर्माणाी, सुरेश कुमार और कमलेश कुमारी हवन का जन्मदिन भी है, जिसके लिए सभी को ढेरों शुभकामनाएं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश की आत्मनिर्भरता के लिए हवन यज्ञ भी किया और हिमाचल की खुशहाली की कामना की।
What's Your Reaction?




