तिंदी-किलाड़ मार्ग पर हुए हादसे में मशीन से निकाले 13 शव

प्रदेश में तिंदी-किलाड़ मार्ग पर हुए हादसे में वाहन बुरी तरह से चकनाचूर हो गया था। वाहन में शव फंस गए थे। इन्हें एलएंडटी वाहन से निकाला गया। शुक्रवार को हुए इस हादसे में 13 लोगों की माैत हो गई। मंजर इतना भयावह था कि जिसने भी देखा उसकी रूह कांप गई

Jul 25, 2026 - 12:40
 0  2
तिंदी-किलाड़ मार्ग पर हुए हादसे में मशीन से निकाले 13 शव
यंगवार्ता न्यूज - लाहौल स्पीति 25 जुलाई :
प्रदेश में तिंदी-किलाड़ मार्ग पर हुए हादसे में वाहन बुरी तरह से चकनाचूर हो गया था। वाहन में शव फंस गए थे। इन्हें एलएंडटी वाहन से निकाला गया। शुक्रवार को हुए इस हादसे में 13 लोगों की माैत हो गई। 
मंजर इतना भयावह था कि जिसने भी देखा उसकी रूह कांप गई। पहाड़ी से गिरीं चट्टानों के कारण टाटा सूमो पूरी तरह से मलबे में बदल गई थी। वाहन इस कद्र क्षतिग्रस्त हो गया कि उसे पहचानना भी मुश्किल था। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य में जुटी पुलिस, बीआरओ और प्रशासनिक टीमों को शव निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
चट्टानों के नीचे दबे वाहन तक पहुंचने के लिए पहले मलबा हटाया गया। कई शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गए थे। पुलिस को एलएंडटी मशीन की मदद से मलबा हटाते हुए शवों को सावधानीपूर्वक बाहर निकालना पड़ा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow