लाहाैल-स्पीति के उदयपुर-किलाड़ सड़क पर देर रात हिमस्खलन से पांगी घाटी में यातायात मार्ग बंद 

हिमाचल प्रदेश के लाहाैल-स्पीति जिले में उदयपुर-किलाड़ सड़क पर दरेड़ नाला के पास बुधवार देर रात हिमस्खलन से पांगी घाटी का यातायात संपर्क बंद हो गया। इससे मार्ग के दोनों ओर निगम की दो बसों सहित एक दर्जन से अधिक वाहन फंसे रहे

May 1, 2025 - 13:36
 0  87
लाहाैल-स्पीति के उदयपुर-किलाड़ सड़क पर देर रात हिमस्खलन से पांगी घाटी में यातायात मार्ग बंद 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     01-05-2025

हिमाचल प्रदेश के लाहाैल-स्पीति जिले में उदयपुर-किलाड़ सड़क पर दरेड़ नाला के पास बुधवार देर रात हिमस्खलन से पांगी घाटी का यातायात संपर्क बंद हो गया। इससे मार्ग के दोनों ओर निगम की दो बसों सहित एक दर्जन से अधिक वाहन फंसे रहे। सूचना के बाद बीआरओ की मशीनरी सड़क बहाल करने मौके के लिए रवाना हुई।

उधर, राज्य में आज से एक सप्ताह तक बारिश होने का पूर्वानुमान है। इस दाैरान ऊंची चोटियों पर बर्फबारी ही संभावना है। कई भागों में अंधड़ चलने का भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में बदलाव आने की संभावना है। शिमला में भी आज माैसम खराब बना हुआ है।

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आज कुल्लू, मंडी, लाहाैल-स्पीति, शिमला व किन्नाैर जिले के अलग-अलग भागों में हल्की बारिश की संभावना है। 2 से 7 मई तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दाैरान कई भागों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow