गेहूं से लदा ट्रक पुल से खड्ड में गिरा, दो लोगों की मौत, चालक फरार

कांगड़ा जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में गेहूं से लदा ट्रक 53 मील पुल से नीचे खड्ड में जा गिरा। हादसे में ट्रक में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक दुर्घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Jul 28, 2026 - 14:15
 0  9
गेहूं से लदा ट्रक पुल से खड्ड में गिरा, दो लोगों की मौत, चालक फरार
यंगवार्ता न्यूज - कांगड़ा 28 जुलाई, 2026 : 

कांगड़ा जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में गेहूं से लदा ट्रक 53 मील पुल से नीचे खड्ड में जा गिरा। हादसे में ट्रक में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक दुर्घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ट्रक पंजाब से गेहूं लेकर पालमपुर की ओर जा रहा था। देर रात 53 मील पुल के पास अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया और पुल की रेलिंग तोड़ते हुए गहरी खड्ड में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक के खड्ड में गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे में ट्रक में सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। साथ ही फरार चालक की तलाश भी शुरू कर दी गई है। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए। पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow