बड़ा भंगाल में 5 ट्रैकर्स लापता, थमसर दर्रे में फंसे होने की आशंका

बड़ा भंगाल ट्रैक पर गए 5 ट्रैकर्स लापता हो गए हैं। बताया जा रहा है कि 5 लोग थमसर पास बड़ा भंगाल ट्रैक पर गए थे, जिनसे पिछले 12 से ज्यादा घंटों से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। सभी को 5 अक्तूबर को थमसर पास पार कर बड़ा भंगाल पहुंचना था। उस दिन उस क्षेत्र में मौसम बहुत ज्यादा खराब हो गया था।

Oct 8, 2026 - 14:23
 0  42
बड़ा भंगाल में 5 ट्रैकर्स लापता, थमसर दर्रे में फंसे होने की आशंका

यंगवार्ता न्यूज - बैजनाथ 8 अक्टूबर : 

बड़ा भंगाल ट्रैक पर गए 5 ट्रैकर्स लापता हो गए हैं। बताया जा रहा है कि 5 लोग थमसर पास बड़ा भंगाल ट्रैक पर गए थे, जिनसे पिछले 12 से ज्यादा घंटों से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। सभी को 5 अक्तूबर को थमसर पास पार कर बड़ा भंगाल पहुंचना था। उस दिन उस क्षेत्र में मौसम बहुत ज्यादा खराब हो गया था। हो सकता है कि ट्रैकर्स थमसर पास के आस-पास कहीं फंसे हों। सभी की उम्र 28 से 35 वर्ष के बीच है। लापता ट्रेकर्स में, अंकुर मालानी, सत्यम साबू, पवन, श्याम आर और तरुण राठी शामिल हैं। इनके लापता होने की सूचना बुधवार रात 11 बजे लोगों को मिली। कयास लगाये जा रहे हैं कि हो सकता है खराब मौसम के कारण वह कहीं फंसे हों, मगर उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />