शिमला से लापता नाबालिग कालका में मिली,पुलिस ने नाबालिग को किया परिजनों के हवाले  

जिला शिमला से लापता नाबालिग पुलिस ने कालका में काली माता मंदिर के नजदीक से बरामद की है।  31.03.2026 को एक व्यक्ति द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के लापता होने संबंधी शिकायत

Apr 2, 2026 - 15:35
 0  11
शिमला से लापता नाबालिग कालका में मिली,पुलिस ने नाबालिग को किया परिजनों के हवाले  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    02-04-2026

जिला शिमला से लापता नाबालिग पुलिस ने कालका में काली माता मंदिर के नजदीक से बरामद की है।  31.03.2026 को एक व्यक्ति द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के लापता होने संबंधी शिकायत दी गई, जिसके आधार पर थाना महिला शिमला में अभियोग दिनांक 31.03.2026, धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया।

शिकायत प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा बिना विलंब विशेष टीम का गठन कर तत्काल तलाश अभियान शुरू किया गया। पुलिस टीम द्वारा 24 घंटे के भीतर दिनांक 01.04.2026 को उक्त नाबालिग बालिका को कालका क्षेत्र में काली माता मंदिर मुख्य मार्ग के निकट से सही एवं सकुशल बरामद कर लिया गया। बालिका अपने परिजनों की डांट से रूष्ट होकर अपने दोस्त के घर कालका चली गई थी। मामले में आगामी कार्रवाई नियमानुसार अमल में लाई जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow