शिमला में मजदूराें के दाे गुटाें में मारपीट,घटना में दो गंभीर रूप से घायल 

शहर के भट्टाकुफर में चल रहे फोरलेन साइट पर मजदूराें के दाे गुटाें में मारपीट हुई है। इसमें दो मजदूरों को गंभीर चोटें आई, जिन्हें इलाज के लिए आईजीएमसी ले जाया गया है। यहां पर इनकी हालत स्थिर बनी हुई

Nov 29, 2024 - 18:59
Nov 29, 2024 - 19:29
 0  41
शिमला में मजदूराें के दाे गुटाें में मारपीट,घटना में दो गंभीर रूप से घायल 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    29-11-2024

शहर के भट्टाकुफर में चल रहे फोरलेन साइट पर मजदूराें के दाे गुटाें में मारपीट हुई है। इसमें दो मजदूरों को गंभीर चोटें आई, जिन्हें इलाज के लिए आईजीएमसी ले जाया गया है। यहां पर इनकी हालत स्थिर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के मुताबिक फोरलेन साइट पर एक निजी कंपनी के करीब छह मजदूर काम कर रहे थे। 

इसी बीच शुक्रवार सुबह दूसरी कंपनी के मजदूर भी यहां पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर के एक मजदूरों के गुट  ने भट्टाकुफ़्फ़र में काम कर रहे मजदूरों पर हमला कर दिया। काफी देर तक दोनों तरफ से लड़ाई होती रही। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से यहां पर घायल हुए दो मजदूरों को आईजीएमसी अस्पताल लाया गया। घायल मजदूर महासू राम और रामलाल को सिर और पैर में गंभीर चोटें आई है। 

फिलहाल पुलिस ने इनके बयान दर्ज कर लिए और मामले की जांच की जा रही है। वहीं, इस मामले में स्थानीय भीम प्रकाश ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि यहां मजदिलरों की लड़ाई हुई जिसमें कुछ लिगों को भारी चौटे आई हैं। 
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow