प्राचीन संस्कृति के संरक्षण में  महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं युवा : रोहित ठाकुर

हिमाचल प्रदेश को देव भूमि के नाम से जाना जाता है, यहां पर सभी देवी-देवताओं के मंदिर हैं। जिला शिमला के जुब्बल-कोटखाई एवं रोहड़ू विधानसभा क्षेत्रों में महासू देवता को आराध्य देव के रूप में जाना जाता

Nov 29, 2024 - 15:34
 0  21
प्राचीन संस्कृति के संरक्षण में  महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं युवा : रोहित ठाकुर
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    29-11-2024

हिमाचल प्रदेश को देव भूमि के नाम से जाना जाता है, यहां पर सभी देवी-देवताओं के मंदिर हैं। जिला शिमला के जुब्बल-कोटखाई एवं रोहड़ू विधानसभा क्षेत्रों में महासू देवता को आराध्य देव के रूप में जाना जाता है। 

उन्होंने कहा कि आज के युग में भी पारंपरिक रीति रिवाजों एवं वाद्य यंत्रों के साथ मन्दिरों के धार्मिक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने क्षेत्र वासियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज के युवा हमारी प्राचीन समृद्ध संस्कृति के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। 

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि फरोग़ के महाशु मंदिर के साथ लगते पांच गांव खलावण, वटाड़ा, फरोग़, पुजारली -3 तथा दराल के लोगों के सहयोग से मन्दिर का निर्माण किया गया है, तथा श्री डोम देवता शरमला के नवनिर्मित मन्दिर के साथ लगते चार गांव सपोहिल, दूनी धार, कनरोटी, रतनाड़ी के लोगों के सहयोग से मन्दिर का निर्माण किया गया है। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow