भाजपा समर्थित 13 नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों का नाहन में स्वागत कार्यक्रम आयोजित 

आज सिरमौर भाजपा कार्यालय "दीप कमल" नाहन में सिरमौर जिला के भाजपा समर्थित 13 नव-निर्वाचित जिला परिषद सदस्यों का स्वागत-अभिनन्दन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। सिरमौर जिला प्रभारी डॉ. संजय ठाकुर , विधायक रीना कश्यप , बलदेव तोमर , नारायण सिंह , बलदेव भंडारी व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे। डॉ. राजीव बिंदल ने सभी नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Jun 3, 2026 - 19:53
 0  6
भाजपा समर्थित 13 नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों का नाहन में स्वागत कार्यक्रम आयोजित 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  03-06-2026
आज सिरमौर भाजपा कार्यालय "दीप कमल" नाहन में सिरमौर जिला के भाजपा समर्थित 13 नव-निर्वाचित जिला परिषद सदस्यों का स्वागत-अभिनन्दन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। सिरमौर जिला प्रभारी डॉ. संजय ठाकुर , विधायक रीना कश्यप , बलदेव तोमर , नारायण सिंह , बलदेव भंडारी व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे। डॉ. राजीव बिंदल ने सभी नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि सिरमौर जिला परिषद में भाजपा को इतनी बड़ी सफलता मिली है। कांग्रेस केवल तीन सीटों तक सिमट गई जबकि एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गई। उन्होंने कहा कि सिरमौर की जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वह वर्तमान सरकार के कामकाज से संतुष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों के प्रभाव क्षेत्रों में भाजपा की बड़ी जीत इस बात का प्रमाण है कि जनता अब कांग्रेस की राजनीति को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। जिन क्षेत्रों को कांग्रेस अपना मजबूत गढ़ मानती थी, वहां भी जनता ने भाजपा को भारी समर्थन देकर सत्ता के अहंकार को जवाब दिया है। 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ा है, कानून व्यवस्था कमजोर हुई है और विकास कार्य ठप पड़े हैं। अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी है, स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावित हैं, पशु चिकित्सालयों में पर्याप्त स्टाफ नहीं है, शिक्षा व्यवस्था संकट में है और अनेक संस्थानों पर ताले लगाने की नौबत आ गई है। जनता इन सब परिस्थितियों को देख रही है और उसका असर चुनाव परिणामों में स्पष्ट रूप से दिखाई दिया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow