सरकार की नीतियों को प्रदेश की जनता ने नकारा , साढ़े तीन साल में कांग्रेस ने किया लोगो को गुमराह : बलदेव तोमर

प्रदेश में नगर निकाय और पंचायत चुनावों के नतीजों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर ने चुनावी परिणाम को कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता का जनादेश बताया। नाहन में मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रवक्ता बलदेव तोमर और भाजपा नेता बलदेव भंडारी ने कांग्रेस सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता ने चुनावों में भाजपा के पक्ष में अपना विश्वास जताया है।

Jun 3, 2026 - 19:55
Jun 3, 2026 - 20:11
 0  4
सरकार की नीतियों को प्रदेश की जनता ने नकारा , साढ़े तीन साल में कांग्रेस ने किया लोगो को गुमराह : बलदेव तोमर
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  03-06-2026
प्रदेश में नगर निकाय और पंचायत चुनावों के नतीजों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर ने चुनावी परिणाम को कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता का जनादेश बताया। नाहन में मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रवक्ता बलदेव तोमर और भाजपा नेता बलदेव भंडारी ने कांग्रेस सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता ने चुनावों में भाजपा के पक्ष में अपना विश्वास जताया है। 
भाजपा प्रवक्ता बलदेव तोमर ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार बीते साढ़े तीन वर्षों में जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है सरकार ने लोगों को केवल गुमराह करने का काम किया और चुनाव से पहले की गई गारंटियों में से कोई भी पूरी नहीं हो सकी। तोमर ने कहा कि नगर निकाय और पंचायत चुनावों में भाजपा को मिली बढ़त इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश की जनता कांग्रेस की नीतियों को नकार चुकी है। बलदेव तोमर ने कहा कि सिरमौर जिला में कांग्रेस को प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार के गृह क्षेत्र रेणुका जी और कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान की गृह क्षेत्र में भी करारी हार का सामना करना पड़ा है। 
उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में सिरमौर जिला की सभी पांच सीटों पर भाजपा को बढ़त मिलेगी। वहीं पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के सराहां से जिला परिषद का चुनाव जीते भाजपा के वरिष्ठ नेता बलदेव भंडारी ने लोगों का आभार जताया साथ ही कहा कि जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर भाजपा के पक्ष में बेहतर परिणाम आए हैं। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला में लगातार दूसरी बार भाजपा समर्थित जिला परिषद बनने जा रही है।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow