बगीचे में काम कर रहे बुजुर्ग पर भालू ने किया हमला, सिर, मुंह और टांगों पर आई गंभीर चोटें

राजधानी शिमला के रामपुर बुशहर की मशनू पंचायत में रविवार सुबह बगीचे में काम करने पहुंचे 64 वर्षीय बुजुर्ग पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। हमले में नरम लाल हस्टा गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर, मुंह और टांगों पर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें महात्मा गांधी चिकित्सा परिसर खनेरी से आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि नरम लाल रविवार सुबह करीब 9:30 बजे रोजाना की तरह बगीचे की ओर गए थे। वह भेड़-बकरियों के लिए घास लेने के लिए बगीचे में पहुंचे थे। इसी दौरान झाडिय़ों में छिपे भालू ने अचानक उन पर हमला कर दिया। बुजुर्ग को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

Sep 20, 2026 - 20:36
 0  21
बगीचे में काम कर रहे बुजुर्ग पर भालू ने किया हमला, सिर, मुंह और टांगों पर आई गंभीर चोटें
यंगवार्ता न्यूज - शिमला 20 सितंबर : 
राजधानी शिमला के रामपुर बुशहर की मशनू पंचायत में रविवार सुबह बगीचे में काम करने पहुंचे 64 वर्षीय बुजुर्ग पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। हमले में नरम लाल हस्टा गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर, मुंह और टांगों पर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें महात्मा गांधी चिकित्सा परिसर खनेरी से आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि नरम लाल रविवार सुबह करीब 9:30 बजे रोजाना की तरह बगीचे की ओर गए थे। वह भेड़-बकरियों के लिए घास लेने के लिए बगीचे में पहुंचे थे। इसी दौरान झाडिय़ों में छिपे भालू ने अचानक उन पर हमला कर दिया। बुजुर्ग को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
 

हमले के दौरान नरम लाल के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों के पहुंचने के बाद भालू जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने घायल बुजुर्ग को बगीचे से सडक़ तक पहुंचाया और निजी वाहन से उन्हें उपचार के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया। खनेरी अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। चोटों की गंभीरता को देखते हुए उन्हें आगे के उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद मशनू और आसपास के क्षेत्रों में ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि दिन के समय बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू के हमले से क्षेत्र में वन्यजीवों की बढ़ती गतिविधियों को लेकर चिंता बढ़ गई है। रामपुर बुशहर क्षेत्र में आबादी के आसपास भालुओं की गतिविधियां पहले भी सामने आती रही हैं। 16 सितंबर को बाग हम्हेर और थरोला पंचायत के आसपास भालुओं की मौजूदगी की खबरें सामने आई थीं। ग्रामीणों के अनुसार भालुओं के गोशालाओं तक पहुंचने और पालतू पशुओं को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं भी हुई हैं। लगातार सामने आ रही घटनाओं के बीच ग्रामीणों ने वन विभाग से प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

मशनू में बुजुर्ग पर हुए हमले के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से भालू को पकडऩे के लिए तत्काल पिंजरा लगाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि भालू की मौजूदगी के कारण खेतों और बगीचों में काम करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने घायल नरम लाल को नियमानुसार उचित मुआवजा देने की मांग भी उठाई है।

डीएफओ रामपुर गुरहर्ष सिंह ने बताया कि भालू के हमले में घायल व्यक्ति को विभाग की ओर से नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। वन विभाग की टीम को मौके पर भेज दिया गया है। क्षेत्र में भालू को पकडऩे के लिए जल्द पिंजरा स्थापित किया जाएगा। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए क्षेत्र में अलार्म उपकरण भी लगाए जा रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से जंगल या आसपास के क्षेत्रों में जाते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। भालू दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग को सूचना देने को कहा गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />