खेत में घास काटने गई बुजुर्ग महिला की मधुमक्खियों ने ली जान, बचाने आए लोगों पर भी किया हमला

जिला के धर्मपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत बहरी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां खेत में घास काटने गई एक बुजुर्ग महिला पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस घटना में 75 वर्षीय महिला की मौत हो गई है, जबकि उसे बचाने के प्रयास में 4 अन्य लोग भी बुरी तरह घायल हो गए।

May 9, 2026 - 13:33
 0  8
खेत में घास काटने गई बुजुर्ग महिला की मधुमक्खियों ने ली जान, बचाने आए लोगों पर भी किया हमला
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

मंडी 09 - 05 - 2026 : 

जिला के धर्मपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत बहरी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां खेत में घास काटने गई एक बुजुर्ग महिला पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस घटना में 75 वर्षीय महिला की मौत हो गई है, जबकि उसे बचाने के प्रयास में 4 अन्य लोग भी बुरी तरह घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बहरी गांव की रहने वाली 75 वर्षीय मलका देवी पत्नी भादर सिंह खेत में घास काटने के लिए गई थीं। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों ने उन पर हमला बोल दिया। बुजुर्ग महिला के शोर मचाने और चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद 4-5 लोग तुरंत उन्हें बचाने के लिए मौके पर पहुंचे, लेकिन मधुमक्खियों ने उन लोगों पर भी धावा बोल दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हमले में कुल 5 लोग घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद सभी पांचों घायलों को आनन-फानन में सिविल अस्पताल धर्मपुर पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों की हालत स्थिर होने पर उन्हें छुट्टी देकर घर भेज दिया। वहीं, मलका देवी और एक अन्य व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए एम्स बिलासपुर रैफर कर दिया गया। दुखद बात यह रही कि एम्स में उपचार के दौरान 75 वर्षीय मलका देवी जिंदगी की जंग हार गईं और उन्होंने दम तोड़ दिया।

इस दर्दनाक घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन तुरंत हरकत में आया। धर्मपुर प्रशासन की ओर से तहसीलदार प्रवीण शर्मा ने पीड़ित परिवार से संपर्क किया और उन्हें 25,000 रुपए की फौरी राहत राशि प्रदान की। इस अप्रत्याशित घटना से पूरे बहरी गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow