मुख्यमंत्री का बयान सत्य से परे, हास्यास्पद एवं प्रदेश के हितों के साथ खिलवाड़ : डॉ बिंदल 

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिन्दल ने कहा कि मुख्यमंत्री का बयान सत्य से परे, हास्यास्पद एवं प्रदेश के हितों के साथ खिलवाड़

Feb 9, 2025 - 19:30
 0  60
मुख्यमंत्री का बयान सत्य से परे, हास्यास्पद एवं प्रदेश के हितों के साथ खिलवाड़ : डॉ बिंदल 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     09-02-2025

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिन्दल ने कहा कि मुख्यमंत्री का बयान सत्य से परे, हास्यास्पद एवं प्रदेश के हितों के साथ खिलवाड़ है। उन्होनें कहा कि बिलासपुर में मुख्यमंत्री ने आल इंडिया इंस्टीच्यूट ऑफ़ मैडिकल सांईसिस (एम्स) जैसे महत्वपूर्ण चिकित्सा संस्थान के उपर टिप्पणी करके यह साबित कर दिया है कि उनको हिमाचल के लोगों की सेहत से कुछ लेना देना नहीं है। 

वो संस्थान जिसको जगत प्रकाश नड्डा जी के मंत्रालय द्वारा दिया गया और लगातार जगत प्रकाश नड्डा और हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर उसकी निरंतर चिंता कर रहे हैं, उस संस्थान को आगे बढ़ाने के बजाए उस पर टिप्पणी करना गैर जिम्मेदाराना है। इसी प्रकार नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा हिमाचल के इतिहास में पहली बार रेलवे का विस्तारीकरण शुरू हुआ है और रेलवे बिलासपुर तक पहुंची है। 

उस रेलवे प्रोजेक्ट का झूठा श्रेय लेने का प्रयास सुक्खू सरकार कर रही है जबकि प्रदेश सरकार इस कार्य को तेज गति से आगे बढ़ाने में बाधाएं उत्पन्न करने का काम कर रही है जोकि हिमाचल के जनमानस के हितों के साथ खिलवाड़ है। डाॅ. बिन्दल ने कहा कि प्रदेश के बेरोजगार युवकों को धोखा देकर सत्ता में आई कांग्रेस आज भाजपा को गाली देकर अपना समय बिताने में लगी है। 

पहली कैबिनेट में एक लाख सरकारी नौकरी व 5 लाख रोजगार देने की गारंटी देकर युवाओं को ठगा और सवा दो साल में न नौकरी, न रोजगार, केवल और केवल भाजपा को कोसने का काम कांग्रेस सरकार कर रही है, यह निंदनीय है। 

डाॅ. बिन्दल ने कहा कि दिल्ली प्रांत के चुनावों में कांग्रेस पार्टी की सभी सीटों पर जमानत जब्त होना हिमाचल की कांग्रेस के लिए व सरकार के लिए खुला संदेश है कि कांग्रेस की नीयत और नीति जन विरोधी है, इसलिए देश के जिन तीन राज्यों में झूठ के आधार पर कांग्रेस की सरकारे बनी, वह सरकारें भी अगले चुनावो में नहीं रहेंगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow