मुख्यमंत्री ने चंबा में 333 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा विधानसभा क्षेत्र में  333.25 करोड़ रुपये लागत की 26 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, चंबा के 158 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 200 बिस्तरों वाले भवन का लोकार्पण किया। 

Aug 2, 2026 - 18:13
 0  32
मुख्यमंत्री ने चंबा में 333 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए

यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा  02-08-2026

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा विधानसभा क्षेत्र में  333.25 करोड़ रुपये लागत की 26 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, चंबा के 158 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 200 बिस्तरों वाले भवन का लोकार्पण किया। 
इसके अतिरिक्त, उन्होंने 14.11 करोड़ रुपये की लागत से शाहपुर-सिहुंता-चुवाड़ी-चंबा सड़क, 13.65 करोड़ रुपये की लागत से परेल से कोहलड़ी सड़क, 11.53 करोड़ रुपये की लागत से परेल मार्ग से चंबा-बनीखेत सड़क, 6.85 करोड़ रुपये की लागत से लुड्डू से घरमाड़ी सड़क, 5.78 करोड़ रुपये की लागत से सराहन-रान सड़क, 5.68 करोड़ रुपये की लागत से भनेरा-देवीदेहरा-रठियार से मनकोट सड़क के उन्नयन तथा 4.61 करोड़ रुपये की लागत से करियां-भरियां-कोठी सड़क पर रावी नदी पर निर्मित बॉक्स गर्डर पुल का भी लोकार्पण किया। 
मुख्यमंत्री ने चंबा के भगत में 25 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली वाहन पार्किंग (चरण-1), 12.59 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले  द्रबला गांव के संपर्क मार्ग, 5.29 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले सनोथा संपर्क मार्ग, 6.47 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले साच-फतेहपुर सड़क,  2.05 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले नाणु गांव के संपर्क मार्ग , 6.53 करोड़ रुपये की लागत से मानकोट गांव संपर्क मार्ग, 5.96 करोड़ रुपये की लागत से चंबा-मलूना-कठना सड़क, 6.58 करोड़ रुपये की लागत से राजेरा से बैली सड़क, 4.49 करोड़ रुपये की लागत से करियां से बैली सड़क तथा 3.72 करोड़ रुपये की लागत से सरोल स्थित कुष्ठ अस्पताल परिसर में जिला औषधि भंडार एवं टीकाकरण भंडार का शिलान्यास किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />