युवाओं को खेलों में लेनी चाहिए अधिक रूचि   :  रोहित ठाकुर 

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि युवाओं को अधिकाधिक खेलों में रुचि लेनी चाहिए जिससे कि उनका स्वास्थ्य तो बेहतर होगा ही साथ ही वह अन्य व्यसनों से भी दूर रहेंगे और राष्ट्र निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दे सकें

Oct 30, 2024 - 18:02
 0  40
युवाओं को खेलों में लेनी चाहिए अधिक रूचि   :  रोहित ठाकुर 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    30-10-2024

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि युवाओं को अधिकाधिक खेलों में रुचि लेनी चाहिए जिससे कि उनका स्वास्थ्य तो बेहतर होगा ही साथ ही वह अन्य व्यसनों से भी दूर रहेंगे और राष्ट्र निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दे सकें। 

स्थानीय जनता को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शहीद नाथु राम टिक्कर क्षेत्र के एक ऐसे वीर सपूत थे जिन्होंने 2002 मे जम्मू कश्मीर मे हुए एक आतंकी हमले में भारत माता के लिये अपने प्राणों का बलिदान दिया और जिनकी स्मृति में प्रतिवर्ष यह आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि उन्हें आज इस समारोह का मुख्यतिथि बनकर अत्यंत गौरव का अनुभव हो रहा है। 

साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि शहीद नाथू राम के नाम पर 8 करोड़ 30 लाख रुपए की लागत से बनने वाली नाबार्ड द्वारा वित्तपोषित 5.500 किलोमीटर टिक्कर-तुनाधार सड़क का प्रस्ताव नाबार्ड को भेजा जा चुका है और जल्दी ही इसका निर्माण कार्य आरम्भ हो जायेगा। इस दौरान संस्था के प्रधान गौरव बशेहरी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 5 टीमों ने भाग लिया। 

इसके अतिरिक्त, लड़कियों की टीमों ने भी इसमें हिस्सा लिया जिसमे कि खेल छात्रावास जुब्बल कि छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर मोतीलाल डेरटा, स्थानीय पंचायत के प्रधान एवं अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow