युवाओं से खिलवाड़ करने वाली जॉब ट्रेनी पॉलिसी को वापिस ले सरकार : तिलक राज शर्मा

हिमाचल प्रदेश बीजेपी युवा मोर्चा अध्यक्ष तिलक राज शर्मा ने कांग्रेस सरकार द्वारा लाई गई जॉब ट्रेनी भरती का पुरजोर विरोध करते हुए कहा कि यह युवाओं के साथ बहुत ही भद्दा मजाक है तिलक राज ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में सत्ता हासिल करने के लिए युवाओं के साथ पक्की नौकरी देने के फायदे किए

Jul 21, 2025 - 15:25
 0  20
युवाओं से खिलवाड़ करने वाली जॉब ट्रेनी पॉलिसी को वापिस ले सरकार : तिलक राज शर्मा
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 21-07-2025

हिमाचल प्रदेश बीजेपी युवा मोर्चा अध्यक्ष तिलक राज शर्मा ने कांग्रेस सरकार द्वारा लाई गई जॉब ट्रेनी भरती का पुरजोर विरोध करते हुए कहा कि यह युवाओं के साथ बहुत ही भद्दा मजाक है तिलक राज ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में सत्ता हासिल करने के लिए युवाओं के साथ पक्की नौकरी देने के फायदे किए थे जो कि अब वादा खिलाफी सिद्ध हो रहे हैं। 

उन्होंने कहा की यह परीक्षा प्रणाली नहीं अपितु शोषण प्रणाली को प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा लॉन्च किया गया है।  उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार महज मित्रों की सरकार बन कर रह गई है। तिलक राज ने कहा कि  यह सरकार युवा विरोधी सरकार है जो युवाओं का शोषण करने पर तुली हुई है।

तिलक राज ने कहा कि प्रदेश सरकार का नौकरियों के संबंध में तुगलकी फरमान जारी हुआ है। जितनी नई नौकरियां लगेगी वे 2 साल के प्रशिक्षण पीरियड के बाद जारी की जाएंगी । यह पीड़ा का विषय है, बेरोजगार युवाओं के साथ यह एक महज बेहूदा मजाक है।  रोजगार तो दूर अपितु युवाओं को भ्रमित और ठगने का काम किया जा रहा है। 

वास्तविकता तो यह कि आज हिमाचल प्रदेश में बेरोजगारी  चरम सीमा पर है और बेरोजगारी में हिमाचल प्रदेश प्रथम स्थान प्राप्त कर चुका है। युवाओं को रोजगार नहीं,  सरकार के पास ना कोई नीति और ना कोई योजना और ऐसे समय में इस तरह का तुगलकी फरमान जारी करना तर्कसंगत नहीं, यह केवल युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेलने का सार्थक प्रयास है और गुमराह करने का चरणबध्द कार्य है। 

ऐसे आदेशों से कोई भला नहीं होने वाला, यह केवल युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। प्रदेश सरकार इस फरमान को वापस ले, पुनर्विचार करे और युवाओं के भविष्य के साथ यह खिलवाड़ बंद करे अन्यथा युवाओं के पास एक प्रदेश व्यापी आंदोलन के अलावा कोई विकल्प नहीं रहेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow