नाहन के पक्का तालाब में 21 जून को जिला स्तरीय योग शिविर

जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर जिला आयुष अधिकारी डॉ. जसप्रीत कौर ने जिला वासियों से एक विशेष अपील की है। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया है कि आगामी 21 जून को नाहन स्थित पक्का तालाब में आयोजित होने वाले मुख्य जिला स्तरीय योग शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लें

Jun 19, 2026 - 13:16
 0  14
नाहन के पक्का तालाब में 21 जून को जिला स्तरीय योग शिविर
यंगवार्ता न्यूज नाहन 19 जून, 2026 : 
 
जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर जिला आयुष अधिकारी डॉ. जसप्रीत कौर ने जिला वासियों से एक विशेष अपील की है। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया है कि आगामी 21 जून को नाहन स्थित पक्का तालाब में आयोजित होने वाले मुख्य जिला स्तरीय योग शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लें।
डॉ. कौर ने बताया कि इस योग शिविर का आयोजन प्रातः 6:00 से 8:00 बजे के मध्य किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अनुरोध किया है कि वे इस निर्धारित समय पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाएं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow