राजगढ़ नगर पंचायत के 5 वार्डों के परिणाम। एक व दो वार्ड में बीजेपी तो 3-4-5 में कांग्रेस विजयी घोषित

नगर पंचायत चुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं। सात वार्डों में हुए इस चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने बढ़त बनाते हुए 5 वार्डों पर कब्जा जमाया, जबकि भाजपा समर्थित उम्मीदवार 2 वार्डों में ही जीत दर्ज कर सके। कई वार्डों में कड़ा मुकाबला देखने को मिला, वहीं वार्ड नंबर 1 और 6 में त्रिकोणीय टक्कर रही।

May 17, 2026 - 21:12
 0  17
राजगढ़ नगर पंचायत के 5 वार्डों के परिणाम। एक व दो वार्ड में बीजेपी तो 3-4-5 में कांग्रेस विजयी घोषित

राजगढ़ 17 - 05 - 2026: 

 नगर पंचायत चुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं। सात वार्डों में हुए इस चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने बढ़त बनाते हुए 5 वार्डों पर कब्जा जमाया, जबकि भाजपा समर्थित उम्मीदवार 2 वार्डों में ही जीत दर्ज कर सके। कई वार्डों में कड़ा मुकाबला देखने को मिला, वहीं वार्ड नंबर 1 और 6 में त्रिकोणीय टक्कर रही।


वार्डवार परिणाम इस प्रकार रहे:


वार्ड नंबर 1: त्रिकोणीय मुकाबले में नरेंद्र ठाकुर ने 113 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कपिल ठाकुर को 57 और अभिषेक को 39 वोट मिले। नरेंद्र ठाकुर ने 56 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।
वार्ड नंबर 2: पूरन सिंह ने 117 वोट प्राप्त कर कपिल (90 वोट) को 27 वोटों से हराया।
वार्ड नंबर 3: बिमला कश्यप को 105 वोट और अनुप रायटा को 95 वोट मिले। बिमला कश्यप ने 10 वोटों के मामूली अंतर से जीत हासिल की।
वार्ड नंबर 4: ज्योति सहानी ने 139 वोट प्राप्त कर एकता वर्मा (117 वोट) को 22 वोटों से पराजित किया।
वार्ड नंबर 5: रीना कुमारी ने 112 वोट हासिल कर प्रमिला कुमारी (61 वोट) को 51 वोटों के अंतर से हराया।
वार्ड नंबर 6: त्रिकोणीय मुकाबले में विक्रम ठाकुर ने 139 वोट लेकर जीत दर्ज की। दीपक धीर को 115 और चंद्र मोहन को 68 वोट मिले। विक्रम ठाकुर ने 24 वोटों से जीत हासिल की।
वार्ड नंबर 7: राकेश ठाकुर ने 118 वोट प्राप्त कर प्रवीण कुमार (40 वोट) और जोगिंदर सिंह (22 वोट) को पीछे छोड़ते हुए 78 वोटों से जीत दर्ज की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow