महात्मा गांधी के मंदिर में पुण्यतिथि पर भजन कीर्तन,अंबिया क्षेत्र में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का बना मंदिर

देशभर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करने को लेकर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। लेकिन बात जिला सिरमौर के पांवटा सहित की करें तो यहां स्थानीय लोगों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का मंदिर बनाया

Jan 30, 2025 - 20:01
Jan 30, 2025 - 21:20
 0  39
महात्मा गांधी के मंदिर में पुण्यतिथि पर भजन कीर्तन,अंबिया क्षेत्र में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का बना मंदिर
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

महात्मा गांधी के शहीदी पर लगता है मेला,डीएसपी एवं तहसीलदार ने भी की मेले में शिरकत

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब     30-01-2025

देशभर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करने को लेकर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। लेकिन बात जिला सिरमौर के पांवटा सहित की करें तो यहां स्थानीय लोगों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का मंदिर बनाया है जहां पर शहीदी दिवस पर भव्य मेले का आयोजन किया जाता है।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मंदिर में श्रद्धांजलि देने पहुंचे तहसीलदार पांवटा साहिब ऋषभ शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में एकमात्र मंदिर महात्मा गांधी जी का यहां बना है यहां पर आज शहीदी दिवस पर मेले का आयोजन होता है भजन कीर्तन किया जाता है प्रभात फेरी निकाली जाती है जो बेहद आकर्षक है । आज की युवा पीढ़ी को महात्मा गांधी के बताएं मार्ग पर चलने के लिए यहां प्रेरित किया जाता है।

डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि देशभर में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए । लेकिन पांवटा साहिब के अम्बोया में एकमात्र महात्मा गांधी जी का। मंदिर बनाया गया है। आज वह भी यहां  शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे है। उन्होंने आज के दिन युवाओं से आवाहन किया कि महात्मा गांधी के बताएं मार्ग पर चलें।

ग्राम पंचायत अंबोया की प्रधान सुनीता ने बताया कि यहां राष्ट्रपिता  महात्मा गांधी का मंदिर बनाया गया है जहां पर प्रतिवर्ष 30 जनवरी को शहीदी दिवस पर भव्य मेले का आयोजन किया जाता है । आज यहां शहीदी दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए सैकड़ो की संख्या में लोग पहुंचे है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow