पांवटा में नहीं थम रहे सड़क हादसे,लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहे तेज रफ्तार भारी भरकम वाहन  

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं । यहां भारी भरकम मलवाहक वाहन तेज रफ्तार दौड़ते हैं और आए दिनों दुर्घटना का शिकार होते

Jan 30, 2025 - 19:56
 0  39
पांवटा में नहीं थम रहे सड़क हादसे,लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहे तेज रफ्तार भारी भरकम वाहन  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

स्थानीय लोगों ने की भारी मालवाहक वाहनों पर लगाम कसने की मांग

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब     30-01-2025

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं । यहां भारी भरकम मलवाहक वाहन तेज रफ्तार दौड़ते हैं और आए दिनों दुर्घटना का शिकार होते हैं । ताजा मामला पांवटा साहिब के मानपुर देवड़ा का है जहां रात्रि के समय एक भारी भरकम ट्रक मार्ग के साथ लगते घर से जा टकराया। 

मीडिया से रूबरू हुए मानपुर देवड़ा के स्थानीय निवासियों ने बताया कि यहां रात्रि के समय एक भारी भरकम ट्रक मार्ग के साथ लगते घर से जा टकराया । गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई है। लेकिन घर को भारी नुकसान जरूर पहुंचा है। 

स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां ग्रामीण इलाकों में मार्ग संकरे है लेकिन रात भर भारी भरकम वाहन मार्गों पर दौड़ते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे वाहनों पर लगाम कसी जाए। ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के सड़क हादसे सामने ना आए।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow