राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर शिमला स्थित कांग्रेस कार्यालय में अर्पित की गई श्रद्धांजलि
आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि है। इस अवसर पर शिमला स्थित कांग्रेस कार्यालय में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के नेता और शिमला के विधायक हरीश जनारथा समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राजीव गांधी की जीवन यात्रा और उनके योगदान को याद करते हुए नेताओं ने उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की।
शिमला 21 मई, 2026 :

हरीश जनारथा ने राजीव गांधी के जीवन की प्रमुख घटनाओं का ज़िक्र करते हुए बताया कि उन्होंने तकनीक, संचार और शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाए। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी की दूरदृष्टि ने भारत को सूचना क्रांति की दिशा में अग्रसर किया, जिससे गांवों तक भी विकास की रोशनी पहुंची।
कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए और उनकी सामाजिक समरसता, वैज्ञानिक सोच और युवाओं के लिए उनके सपनों को याद किया। हरीश जनार्था ने यह भी कहा कि राजीव गांधी का सपना था एक डिजिटल भारत का निर्माण, जो आज भी हमारे युवाओं को प्रेरित करता है। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी ने यह भी संकल्प लिया कि वह राजीव गांधी के सपनों को साकार करने के लिए काम करती रहेगी, और उनके सिद्धांतों को हमेशा आगे बढ़ाया जाएगा।
What's Your Reaction?