राज्यसभा सांसद प्रो. सिकंदर कुमार सर्वसम्मति से भारतीय ग्रैपलिंग संघ के नये चेयरमैन नियुक्त

भारत में मार्शल आट्र्स और कुश्ती के आधुनिक रूप ग्रैपलिंग को नई ऊंचाइयां देने के लिए एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। हिमाचल प्रदेश के कद्दावर नेता और राज्यसभा सांसद प्रो. सिकंदर कुमार को सर्वसम्मति से भारतीय ग्रैपलिंग संघ (जीएफआई) का नया चेयरमैन नियुक्त

Apr 17, 2026 - 15:42
 0  3
राज्यसभा सांसद प्रो. सिकंदर कुमार सर्वसम्मति से भारतीय ग्रैपलिंग संघ के नये चेयरमैन नियुक्त
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली    17-04-2026

भारत में मार्शल आट्र्स और कुश्ती के आधुनिक रूप ग्रैपलिंग को नई ऊंचाइयां देने के लिए एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। हिमाचल प्रदेश के कद्दावर नेता और राज्यसभा सांसद प्रो. सिकंदर कुमार को सर्वसम्मति से भारतीय ग्रैपलिंग संघ (जीएफआई) का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। 

भारतीय ग्रैपलिंग संघ के महासचिव सुबोध कुमार यादव ने आधिकारिक पत्र जारी करते हुए प्रो. कुमार को इस सम्मानजनक और सलाहकार पद के लिए आमंत्रित किया है। प्रो. सिकंदर कुमार न केवल एक अनुभवी राजनेता हैं, बल्कि शिक्षा और प्रशासन के क्षेत्र में भी उनका लंबा अनुभव रहा है। 

खेल विशेषज्ञों का मानना है कि उनके संघ से जुडऩे के बाद सरकारी सहयोग में वृद्धि होगी और सांसद के रूप में उनके प्रभाव से ग्रैपलिंग को सरकारी नीतियों और बजट में बेहतर स्थान मिलने की उम्मीद है।

खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ेगा व राष्ट्रीय स्तर के एथलीटों को बेहतर सुविधाएं और इंफ्रास्ट्रक्चर मिलने की राह आसान होगी। चेयरमैन के रूप में वे संघ को रणनीतिक मार्गदर्शन देंगे ताकि भारतीय खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में अधिक पदक जीत सकें। 

गौरतलब है कि भारतीय ग्रैपलिंग संघ विश्व की सबसे बड़ी कुश्ती संस्था यूनाइटेड वल्र्ड रेसलिंग से मान्यता प्राप्त है। चूंकि ग्रैपलिंग को भविष्य के संभावित ओलंपिक खेलों के रूप में देखा जा रहा है, ऐसे में प्रो. सिकंदर कुमार का नेतृत्व भारत को वैश्विक मंच पर मजबूती से खड़ा करने में सहायक होगा। संघ ने अपने पत्र में स्पष्ट किया कि प्रो. सिकंदर कुमार का विशिष्ट सार्वजनिक जीवन और खेलों के प्रति उनका लगाव हमारे महासंघ के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow