नाहन में डंगा ढहने मकानों पर गिरा मलबा, प्रशासन ने लोगों को किया रेस्क्यू, मौके पर पहुंचे डीसी विधायक और एसडीएम

सिरमौर जिला में पिछले करीब 36 घंटे से भारी बारिश का क्रम लगातार जारी है लगातार हो रही बारिश के बाद जनजीवन प्रभावित हो गया है । जिला मुख्यालय नाहन के एक रिहायशी इलाके में डंगा ढहने से 5 मकान खतरे की जद में आ गए हैं प्रशासन द्वारा यह रह रहे करीब 30 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। 

Jul 10, 2026 - 17:32
 0  10
नाहन में डंगा ढहने मकानों पर गिरा मलबा, प्रशासन ने लोगों को किया रेस्क्यू, मौके पर पहुंचे डीसी विधायक और एसडीएम
यंगवार्ता न्यूज नाहन 10 जुलाई, 2026 : 
 
सिरमौर जिला में पिछले करीब 36 घंटे से भारी बारिश का क्रम लगातार जारी है लगातार हो रही बारिश के बाद जनजीवन प्रभावित हो गया है । जिला मुख्यालय नाहन के एक रिहायशी इलाके में डंगा ढहने से 5 मकान खतरे की जद में आ गए हैं प्रशासन द्वारा यह रह रहे करीब 30 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है।  उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा स्थानीय विधायक अजय सोलंकी और एसडीएम नाहन राजीव संख्या सहित नगर परिषद के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

मीडिया से बात करते हुए विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि भारी बारिश के कारण जगह जगह पर भूस्खलन हुआ है साथ ही घरों में पानी घुसने की भी खबरें सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि शहर के वार्ड नंबर 7 में ढंगा गिरने से  मकान आए हैं जिनका आने जाने के रास्ते बंद हो गए थे इसमें रह रहे लोगो को रेस्क्यू किया गया है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि यदि आवश्यक ना हो तो यात्रा करने से परहेज करें क्योंकि ऐसे समय में यात्रा करना जोखिम भरा हो सकता है।

जिला में लगातार हो रही बारिश के बाद नदी नाले उफान पर है बारिश के बाद 50 से अधिक सड़के यातायात के लिए अवरुद्ध हो चुकी है जिससे आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow