CBSE कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में द रोज़ ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन
द रोज़ ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल के छात्रों ने इस वर्ष भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शैक्षणिक क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विज्ञान संकाय का प्रदर्शन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा। विज्ञान वर्ग (Science stream) के 60% विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए और 20% छात्र 85%-90% अंक लाने में सफल रहे।
द रोज़ ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल के छात्रों ने इस वर्ष भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शैक्षणिक क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
विज्ञान संकाय का प्रदर्शन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा। विज्ञान वर्ग (Science stream) के 60% विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए और 20% छात्र 85%-90% अंक लाने में सफल रहे। वाणिज्य संकाय (Commerce stream) के विद्यार्थियों ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया।
इस उपलब्धि पर द रोज़ ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल के निदेशक ललित शर्मा ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा, "यह परिणाम हमारे छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। द रोज़ ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल का उद्देश्य केवल अंक लाना नहीं, बल्कि बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है।"
निदेशक अकादमिक अंजू अरोड़ा ने बताया कि विद्यालय में नियमित टेस्ट सीरीज़, व्यक्तिगत मार्गदर्शन से बच्चों को तैयार किया गया। उन्होंने कहा कि विज्ञान एवं वाणिज्य दोनों वर्गों का उत्कृष्ट प्रदर्शन इस बात का प्रमाण है कि सही दिशा में किया गया परिश्रम हमेशा रंग लाता है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या ममता सैनी ने इस अवसर पर शिक्षकों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, "द रोज़ ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल के शिक्षकों ने दिन-रात एक करके बच्चों को तैयार किया। यह सफलता उनकी लगन और प्रतिबद्धता के बिना संभव नहीं थी। मैं सभी शिक्षकों को हृदय से धन्यवाद देती हूँ।"
उप-प्रधानाचार्या प्रिया सरीन ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अनुशासन और निरंतर अभ्यास से ही ऐसी सफलता संभव है। उन्होंने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
टॉपर्स ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस परिणाम से द रोज़ ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल परिवार में हर्ष का माहौल है।
What's Your Reaction?


