समाधान समारोह के तहत सर्वोच्च न्यायालय में 21, 22 व 23 अगस्त को लगेंगी विशेष लोक अदालतें
भारत की सर्वोच्च न्यायपालिका साझा न्याय और न्याय को लोगों के दरवाजे तक पहुंचाने के उद्देश्य से विशेष लोक अदालत का आयोजन कर रही है। यह आयोजन समाधान समारोह 2026 के तहत किया जा रहा है। इसका लक्ष्य देशभर में मध्यस्थता के माध्यम से विवादों का निपटारा करना है। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना की सचिव, शिखा लखनपाल ने दी।
ऊना, 6 मई, 2026 :

उन्होंने बताया कि यह अभियान 21 अप्रैल 2026 को शुरू हुआ था और 21, 22 तथा 23 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालतों के साथ समाप्त होगा। इस विशेष लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय में लंबे समय से लंबित मामलों को दोनों पक्षों की आपसी सहमति और समझौते के जरिए सुलझाना है।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भी ले सकते हैं भाग
सचिव ने सभी वकीलों, मुकदमेबाजों और संबंधित पक्षों से अपील की है कि वे अपने विवादों के स्थायी समाधान के लिए इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें। पक्षकार अपने मामले के निपटारे के लिए स्वयं अदालत में उपस्थित हो सकते हैं या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाइन भी जुड़ सकते हैं।
उन्होंने बताया कि आवेदक पक्ष और उनके वकील 31 मई तक गूगल फॉर्म लिंक https://forms.gle/
यहां करें संपर्क
उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए वन स्टॉप सेंटर (वार रूम) इंचार्ज, समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) के फोन नंबर 011-23115652, 011-23116464 और सीआरपी निदेशक सम्पर्क 011-23116465 पर संपर्क किया जा सकता है।
What's Your Reaction?