नाहन में 20 से 26 सितंबर तक वामन द्वादशी मेला, पहली बार चौगान मैदान में होने जा रहा आयोजन
नाहन के ऐतिहासिक चौगान में 20 सितंबर से 26 सितंबर तक वामन द्वादशी मेले का आयोजन किया जा रहा है यह पहला अवसर है जब इस मेले का आयोजन चौगान मैदान में किया जा रहा हो। आयोजन को लेकर ठाकुरद्वारा रघुनाथ ट्रस्ट के पदाधिकारी आज मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
मीडिया से बात करते हुए ठाकुरद्वारा रघुनाथ ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य योगेश्वर गौतम ने बताया कि इस बार चौगान मैदान में मेले को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है और इससे पूर्व पक्का तालाब परिसर में मेले का आयोजन होता था मगर वहां अधिक भीड़ होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान कई धार्मिक व सांस्कृतिक गतिविधियां भी आयोजित की जाएगी साथ ही उन्होंने यह भी कहा की पुरानी सभी परंपराओं का विधिवत निर्वहन किया जाएगा।
What's Your Reaction?

