वित्त वर्ष 2026–27 का बजट युवाओं की ताकत पर भरोसा जताने वाला बजट : कार्तिक ठाकुर

भारतीय जनता युवा मोर्चा कंडाघाट मंडल के अध्यक्ष कार्तिक ठाकुर ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत वित्त वर्ष 2026–27 के बजट का पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ स्वागत किया

Feb 3, 2026 - 22:29
 0  3
वित्त वर्ष 2026–27 का बजट युवाओं की ताकत पर भरोसा जताने वाला बजट : कार्तिक ठाकुर
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    03-02-2026

भारतीय जनता युवा मोर्चा कंडाघाट मंडल के अध्यक्ष कार्तिक ठाकुर ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत वित्त वर्ष 2026–27 के बजट का पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह बजट स्पष्ट संदेश देता है कि आज का भारत अपने युवाओं की ऊर्जा, मेहनत और हुनर के बल पर आगे बढ़ रहा है।

कार्तिक ठाकुर ने कहा कि बजट में रोज़गार सृजन, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट, डिजिटल इंडिया और नई तकनीकों पर दिए गए विशेष ज़ोर से देश के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के युवाओं को भी नई दिशा और नई उड़ान मिलेगी। अब युवा केवल नौकरी ढूँढने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला युवा बनेगा — यही इस बजट की सबसे बड़ी विशेषता है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य के लिए पर्यटन, सड़क, कनेक्टिविटी, स्टार्टअप और स्वरोज़गार से जुड़े प्रावधान युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने वाले हैं। इससे प्रदेश के युवा अपने गांव और अपने प्रदेश में रहकर ही आगे बढ़ सकेंगे और पलायन पर रोक लगेगी।

किसानों और बागवानों के हितों को लेकर भी बजट में ठोस कदम उठाए गए हैं। कृषि और बागवानी क्षेत्र में निवेश से सेब उत्पादक, दुग्ध पालक और ग्रामीण युवा सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। यह बजट गांव, किसान और युवा— तीनों को साथ लेकर चलने वाला बजट है।

कार्तिक ठाकुर ने कहा कि यह केवल 2026–27 का बजट नहीं, बल्कि 2027 और विकसित भारत की ओर बढ़ते युवा भारत का स्पष्ट रोडमैप है। उन्होंने इस बजट के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय वित्त मंत्री जी का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने युवाओं पर भरोसा जताकर देश को नई दिशा दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow