10 अगस्त को देशभर में होगा CPIM का जेल भरो आंदोलन, आंदोलन से पहले 29 जुलाई को दिल्ली में होगा विशाल सम्मेलन

 देशभर में आगामी 10 अगस्त को होने वाले सीपीआई(एम) के "जेल भरो आंदोलन" को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय नाहन में पार्टी की विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें आंदोलन की रणनीति, संगठन के विस्तार और स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। 

Jul 3, 2026 - 17:39
 0  5
10 अगस्त को देशभर में होगा CPIM का जेल भरो आंदोलन, आंदोलन से पहले 29 जुलाई को दिल्ली में होगा विशाल सम्मेलन

यंगवार्ता न्यूज नाहन 3 जुलाई, 2026 : 

 देशभर में आगामी 10 अगस्त को होने वाले सीपीआई(एम) के "जेल भरो आंदोलन" को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय नाहन में पार्टी की विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें आंदोलन की रणनीति, संगठन के विस्तार और स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। 

मीडिया से बात करते हुए सीपीएम के राज्य सचिवालय सदस्य डॉ. कुलदीप सिंह तंवर ने बताया कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 10 अगस्त को देशभर में सीपीआई(एम) "जेल भरो आंदोलन" करेगी। आंदोलन से पहले 29 जुलाई को दिल्ली में एक विशाल सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर से पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इस आंदोलन को लेकर हर जिला में बैठकों का आयोजन किया जा रहा है और इसके लिए रणनीति तैयार की जा रही है। बैठक में संगठन को मजबूत करने, सदस्यता नवीनीकरण अभियान और आगामी कार्यक्रमों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

 उन्होंने बताया कि बीते माह CPIM की राज्य स्तरीय बैठक आयोजित हुई जिसके अब जिला स्तर पर ये बैठकें आयोजित की जा रही है। बैठक के दौरान विदेश के साथ हो रहे मुफ्त व्यापार समझौता के कारण किसानों और बागवानों को जो नुकसान होगा उस पर भी विचार विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि 70 के दशक में जो हिमाचल निर्माता डॉक्टर वाईएस परमार का किसने बागवानों को लेकर जो दृष्टिकोण था उसे कड़ी में हिमाचल में वर्तमान सरकार ने दूध के समर्थन मूल्य बढ़ाए हैं उसके बाद दुग्ध उत्पादन में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है परंतु मिल्कफेड के पास उचित भंडारण और च्चिलिंग की सुविधा होने के चलते किसानों को प्राप्त लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसलिए सरकार को मिल्कफेड को सशक्त करने के लिए ग्रांट जारी करनी चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow