वेलेंटाइन डे पर कपल्स को आकर्षित करने के लिए पर्यटन कारोबारियों ने आकर्षक पैकेज किये जारी
वेलेंटाइन डे पर हिमाचल प्रदेश में पर्यटन कारोबार एक बार फिर रफ्तार पकड़ने वाला है। कपल्स को आकर्षित करने के लिए प्रदेश पर्यटन विकास निगम और प्रदेश के निजी पर्यटन कारोबारियों ने आकर्षक पैकेज जारी

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 10-02-2025
वेलेंटाइन डे पर हिमाचल प्रदेश में पर्यटन कारोबार एक बार फिर रफ्तार पकड़ने वाला है। कपल्स को आकर्षित करने के लिए प्रदेश पर्यटन विकास निगम और प्रदेश के निजी पर्यटन कारोबारियों ने आकर्षक पैकेज जारी किए हैं। हर साल भारी संख्या में सैलानी वेलेंटाइन डे मनाने हिमाचल के पर्यटन स्थलों पर पहुंचते हैं।
इस साल वेलेंटाइन डे के साथ कुल्लू-मनाली, शिमला के नारकंडा और किन्नौर में बर्फ भी सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रही है। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने अपने होटलों, रेस्टोरेंट और कैफे में वेलेंटाइन डे पर 14 फरवरी को कपल्स के लिए खाने-पीने पर 20 फीसदी छूट का एलान किया है। इतना ही नहीं होटलों में ठहरने वालों को 10 फीसदी अतिरिक्त छूट भी मिलेगी।
प्रदेश के निजी पर्यटन कारोबारियों ने भी सैलानियों के लिए विशेष ऑफर जारी किया है। कमरों की बुकिंग पर 30 फीसदी छूट के साथ होटल संचालक कपल्स को फ्री साइटसीन और कैंडल लाइट डिनर का ऑफर दे रहे हैं। ट्रेवल एजेंट्स वेलेंटाइन पैकेज की बुकिंग पर रूम फ्लावर डेकोरेशन का ऑफर दे रहे हैं।
इसके अलावा फ्री साइट सीन और फ्री पिक एंड ड्रॉप भी दिया जा रहा है। वेलेंटाइन डे के लिए शिमला, कुफरी, नारकंडा, कुल्लू-मनाली, कसौली, चायल में सबसे अधिक डिमांड है। बर्फ का लुत्फ उठाने के लिए सैलानी अटल टनल रोहतांग, नारकंडा और किन्नौर के सांगला का भी रुख करेंगे।
What's Your Reaction?






