शराब के ठेकों की दूसरे चरण की नीलामी प्रक्रिया में 3 यूनिटें नीलाम, 5.07 प्रतिशत की वृद्धि

मंडी जिला के शराब के ठेकों की नीलामी प्रक्रिया के दूसरे चरण में 3 यूनिटों की नीलामी हुई है। ये यूनिटें 5.07 प्रतिशत की वृद्धि के साथ नीलाम हुईं।  मंगलवार को नीलामी प्रक्रिया जिला परिषद सभागार में जिला प्रशासन और आबकारी विभाग द्वारा पूरी की गई।

Mar 25, 2025 - 20:01
Mar 25, 2025 - 20:15
 0  32
शराब के ठेकों की दूसरे चरण की नीलामी प्रक्रिया में 3 यूनिटें नीलाम, 5.07 प्रतिशत की वृद्धि
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

20 यूनिटों में से 12 यूनिटों की नीलामी प्रक्रिया पूरी

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी    25-03-2025

मंडी जिला के शराब के ठेकों की नीलामी प्रक्रिया के दूसरे चरण में 3 यूनिटों की नीलामी हुई है। ये यूनिटें 5.07 प्रतिशत की वृद्धि के साथ नीलाम हुईं।  मंगलवार को नीलामी प्रक्रिया जिला परिषद सभागार में जिला प्रशासन और आबकारी विभाग द्वारा पूरी की गई। 20 मार्च को आयोजित नीलामी प्रक्रिया के दौरान 20 यूनिटों में 9 यूनिटों की नीलामी प्रक्रिया हुई थी।  

अभी तक जिला की 8 यूनिटों के लिए किसी ने नीलामी प्रक्रिया में भाग नहीं लिया है। अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर ने बताया कि दूसरे चरण में मंगलबार को 11 यूनिटें  नीलामी के लिए प्रस्तावित थीं। जिनमें से तीन यूनिटें नगवाईं-कमांद, धर्मपुर और बरोटी की कुल 33 दुकानें नीलामी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। 

उन्होंने बताया कि यह यूनिटों निर्धारित आरक्षित मूल्य 13 करोड़ 21 लाख 93 हजार 901 रुपये के मुकाबले 5.07 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 13 करोड़ 89 लाख 2 हजार रुपये में नीलाम हुईं। नगवाईं-कमांद युनिट की 18 दुकानों का आरक्षित मूल्य 6.18 करोड़ के मुकाबले 2.91 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 6.36 करोड़ में, धर्मपुर यूनिट की 8 दुकानें आरक्षित मूल्य 3.75 करोड़ रुपये के मुकाबले 6.95 प्रतिशत की वृद्धि  के साथ 3.51 करोड़ में तथा वरोटी यूनिट की 7 दुकानें आरक्षित मूल्य 3.28 करोड के मुकाबले 7 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 3.51 करोड़ रुपये में नीलाम हुई।

20 मार्च को आयोजित नीलामी प्रक्रिया के दौरान मंडी-पंडोह यूनिट 9.85 करोड़, सुन्दरनगर टाउन 10.83 करोड़, जरोल 8.99 करोड़, चैलचौक 13.54 करोड़, चुराग 9.85 करोड़, पधर-बरोट 6.6 करोड़, चौंतरा-भरोल 6.9 करोड़, चौलथरा-संधोल 8 करोड़ और एहजु खलियार एल-20बी 2.77 लाख रुपये में नीलाम हुई थी। नीलामी प्रक्रिया के दौरान संयुक्त आयुक्त मध्य जोन मंडी विवेक महाजन, आबकारी एवं कराधान मंडी आयुक्त वरूण कटोच, आवकारी एवं कराधान आयुक्त सिरमौर  हिमांशु मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow