शिमला के रिज पर 15 जुलाई को वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का होगा अनावरण

राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व की सलाह पर शिमला के रिज मैदान पर राजा स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण अब 23 जून की जगह अगले महीने की 15 जुलाई को किया जाएगा

Jun 15, 2025 - 15:45
 0  40
शिमला के रिज पर 15 जुलाई को वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का होगा अनावरण
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     15-06-2025

राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व की सलाह पर शिमला के रिज मैदान पर राजा स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण अब 23 जून की जगह अगले महीने की 15 जुलाई को किया जाएगा। 

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी,राष्ट्रीय अध्यक्ष मालिकार्जन खरगे, महासचिव प्रियंका गांधी बाड्रा,प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल सहित कई अन्य केंद्रीय नेताओं ने इस समारोह में शामिल होने की इच्छा जताई है। 

उन्होंने कहा कि उन्होंने इस संदर्भ में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिलकर  प्रतिमा के अनावरण की तिथि 15 जुलाई को करने का आग्रह किया, जिसे उन्होंने मान लिया है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह प्रदेश के ही नही देश के प्रख्यात नेता थे। उनकी प्रतिमा अनावरण में पक्ष ही नही विपक्ष के नेता व कई अन्य वरिष्ठ लोग भी शामिल होना चाहते हैं। 

उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह की प्रतिमा बनकर शिमला पहुंच चुकी है और अब इसका अनावरण 15 जुलाई को केंद्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित प्रदेश मंत्रिमंडल के सभी सदस्य,सभी विधायक इस ऐतिहासिक अवसर के गवाह बनेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow