शिलाई के कोटी बोंच में आयुष विभाग के मोबाइल मेडिकल यूनिट के तहत 100 लोगो का जांचा स्वास्थ्य

जिला आयुष विभाग द्वारा मोबाइल मेडिकल यूनिट कार्यक्रम के तहत  गिरीपार क्षेत्र कोटिबोंच  में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमे कोटी  पंचायत तथा इसके आसपास के गांव के लोगों का जिला आयुष अधिकारी डॉ राजन सिंह की अगुवाई एवं देखरेख में  मोबाइल मेडिकल वैन द्वारा गांव में जाकर टीम द्वारा  100 लोगों का स्वास्थ्य जांचा

Dec 31, 2024 - 14:29
 0  56
शिलाई के कोटी बोंच में आयुष विभाग के मोबाइल मेडिकल यूनिट के तहत 100 लोगो का जांचा स्वास्थ्य
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिलाई    31-12-2024

जिला आयुष विभाग द्वारा मोबाइल मेडिकल यूनिट कार्यक्रम के तहत  गिरीपार क्षेत्र कोटिबोंच  में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमे कोटी  पंचायत तथा इसके आसपास के गांव के लोगों का जिला आयुष अधिकारी डॉ राजन सिंह की अगुवाई एवं देखरेख में  मोबाइल मेडिकल वैन द्वारा गांव में जाकर टीम द्वारा  100 लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया। 

जिसमें  बुजुर्गों के  मधुमेह  ,उच्च, रक्तचाप, की जांच के साथ साथ अन्य कई बीमारीयो जैसे नाड़ी रोग, श्वास अस्थमा रोग, आंख, नाक, कान के रोग  पाचन रोग,आमवात ,पथरी ,बवासीर, त्वचा, स्त्री  रोग सहित कई  बीमारियों का इलाज किया गया तथा 10 लोगो को उच्च स्तरीय जांच एवं इलाज के लिए ब्लॉक एवम जिला स्तर के अस्पतालों के लिए रेफर किया गया।

जिला आयुष अधिकारी ने बताया कि आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए  सरकार द्वारा ये मोबाइल मेडिकल यूनिट कार्यक्रम चलाया गया है जिसमें लोगों को घर-घर विशेषत: ग्रामीण इलाकों मे इलाज प्रदान करने के मोबाइल आयुष वैन शिलाई ब्लॉक के लिए सरकार द्वारा संचालित की गई है जिसमे आयुष विभाग के चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ, योग प्रशिक्षक की टीम गांव-गांव में जाकर लोगों का इलाज कर  योग एवम आयुर्वेद के प्रति जागरूकता बढ़ा रहे है। 

यह विशेष शिविर दूर दराज ग्रामीण इलाकों में लगाया जा रहे हैं जहां पर स्वास्थ्य की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं है तथा  खराब जीवन शैली की वजह से अब ग्रामीण इलाकों में भी मधुमेह उच्च रक्तचाप कोलेस्ट्रोल, अस्थमा, आदि के मरीज बढ़ रहे हैं जिसको ठीक करने के लिए लोगों को बेहतर जीवन शैली तथा अच्छा खानपान, व्यायाम, योग एवं आयुर्वेद का सहारा लेने के लिए आयुर्वेद पद्धति से इलाज कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। 

जिला आयुष विभाग ग्रामीण इलाकों एवम अन्य लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए हमेशा तत्पर है तथा उन्होंने लोगों से ऐसे शिविर में पधारने के लिए लोगो से अपील भी की  ताकि स्वास्थ्य के प्रति लोगों की जागरूकता ओर  अधिक बढ़े और लोग स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सके । डॉ० राजन ने  लोगों को स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम, योग एवं उचित खान पान , बच्चो को जंक फूड, नशों  से तथा मोबाइल से दूर रखने के लिए अभिभावकों को जागरूकता प्रदान की।

इस अवसर पर जिला आयुष अधिकारी डॉ राजन सिंह के सहित आयुष विभाग के डॉ० मंजीत, आयुर्वैदिक फार्मेसी अधिकारी राजेश ठाकुर, योग प्रशिक्षक बलदेव धामटा, ललिता पोजटा , चमेल सिंह राणा आदि आयुष विभाग के कर्मचारी तथा कोटी बोंच ग्राम पंचायत की प्रधान चंद्रकला, नंबरदार नारायण सिंह, भूप सिंह नंबरदार, बलवीर सिंगटा आदि मौजूद रहे। जिला आयुष अधिकारी ने मीडिया के माध्यम से सभी ग्रामीणों का बेहतरीन सहयोग प्रदान करने के लिए आयुष विभाग की तरफ से धन्यवाद किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow