भक्ति रस में डूबी गुरु की नगरी , भागवत कथा में पहुंची प्रसिद्ध कथा व्यास देवी चित्रलेखा को सुनने उमड़ा जान सैलाब 

पांवटा साहिब नगर परिषद खेल मैदान में श्याम सखा मंडल पांवटा साहिब द्वारा श्री श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। यहां श्रीधाम वृंदावन से पहुंची प्रसिद्ध कथा व्यास देवी चित्रलेखा को सुनने रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथा वाचक देवी चित्रलेखा के ओजस्वी और भावपूर्ण प्रवचनों को सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हालात यह रहे कि कथा स्थल पर बनाए गए पंडाल में बैठने की जगह कम पड़ गई और पंडाल के बाहर भी पैर रखने तक की जगह नहीं बची

Jan 19, 2026 - 20:08
Jan 19, 2026 - 20:23
 0  21
भक्ति रस में डूबी गुरु की नगरी , भागवत कथा में पहुंची प्रसिद्ध कथा व्यास देवी चित्रलेखा को सुनने उमड़ा जान सैलाब 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  19-01-2026
पांवटा साहिब नगर परिषद खेल मैदान में श्याम सखा मंडल पांवटा साहिब द्वारा श्री श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। यहां श्रीधाम वृंदावन से पहुंची प्रसिद्ध कथा व्यास देवी चित्रलेखा को सुनने रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथा वाचक देवी चित्रलेखा के ओजस्वी और भावपूर्ण प्रवचनों को सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हालात यह रहे कि कथा स्थल पर बनाए गए पंडाल में बैठने की जगह कम पड़ गई और पंडाल के बाहर भी पैर रखने तक की जगह नहीं बची। 
कथा के दौरान देवी चित्रलेखा ने श्रीमद्भागवत के दिव्य प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन करते हुए भक्तों को भक्ति, सेवा और मानव कल्याण का संदेश दिया। उनके प्रवचनों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया और पूरा पंडाल हरे कृष्ण व जय श्रीकृष्ण के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं की संख्या इतनी अधिक है कि लोग दूरदराज के क्षेत्रों से भी कथा श्रवण के लिए पहुंचे। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए आयोजन समिति द्वारा व्यवस्था संभालने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। 
वहीं स्वयंसेवकों ने व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।आयोजकों का कहना है कि पांवटा साहिब में 25 वर्षों के बाद इस स्तर का भव्य धार्मिक आयोजन हो रहा है, जिसमें हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब और उत्तर प्रदेश तक से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या ओर बढ़ने की संभावना है। भगवत कथा का यह आयोजन न सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र बना हुआ है, बल्कि क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण भी सृजित कर रहा है। मीडिया से बात करते हुए ब्राह्मण सभा पांवटा साहिब के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने बताया कि श्याम सखा मंडल द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। 
उन्होंने बताया कि इस दौरान जहां 21 जनवरी तक भागवत कथा आयोजित होगी तो वही गरीब लड़कियों के विवाह समारोह भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रसिद्ध कथा वाचिका देवी चित्रलेखा को सुनने हजारों की संख्या में श्रीमद् भागवत कथा में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। जिनके लिए भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस दौरान रोजाना नगर शांति के लिए हवन यज्ञ भी आयोजित किया जा रहा है।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow