जंगल में छिपाया था संकट मोचन मंदिर का खजाना, आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने किया बरामद

संकट मोचन मंदिर चोरी मामले में शिमला पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई मंदिर की संपत्ति बरामद की है। अभियोग संख्या 236/26 दिनांक 01.11.2026, धारा 331(4), 305(D) BNS, पुलिस थाना पश्चिम, जिला शिमला के तहत दर्ज मामले में आरोपी हितेन्द्र कंवर उर्फ बंटी (31 वर्ष), निवासी बसंतपुर, तहसील सुन्नी, जिला शिमला को दिनांक 23.11.2026 को धारा 120B BNS के तहत गिरफ्तार किया गया था।

Nov 24, 2026 - 14:08
 0  20
जंगल में छिपाया था संकट मोचन मंदिर का खजाना, आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने किया बरामद

शिमला 24 - 11 - 2026 :

संकट मोचन मंदिर चोरी मामले में शिमला पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई मंदिर की संपत्ति बरामद की है। अभियोग संख्या 236/26 दिनांक 01.11.2026, धारा 331(4), 305(D) BNS, पुलिस थाना पश्चिम, जिला शिमला के तहत दर्ज मामले में आरोपी हितेन्द्र कंवर उर्फ बंटी (31 वर्ष), निवासी बसंतपुर, तहसील सुन्नी, जिला शिमला को दिनांक 23.11.2026 को धारा 120B BNS के तहत गिरफ्तार किया गया था।

मामले के आगामी अन्वेषण के दौरान दिनांक 23.11.2026 को आरोपी हितेन्द्र कंवर की निशानदेही पर कमयाणा, भराड़ी के समीप जंगल से संकट मोचन मंदिर से चोरी की गई संपत्ति बरामद की गई। बरामद सामान में हनुमान जी की गदाएं, चांदी के मुकुट, छत्र, पायल, कड़े, कुंडल, कटोरियां, चम्मच, हार, चांदी की जोत, चरण पादुकाएं सहित विभिन्न धार्मिक आभूषण एवं अन्य वस्तुएं शामिल हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />