संघ का कार्य भारतीय समाज को हर क्षेत्र मे आत्मनिर्भर और समर्थवान बनाना
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला सिरमौर द्वारा सिरमौर मुख्यालय नाहन के माता पद्मावती निजी नर्सिंग कॉलेज सभागार में प्रमुख जन संगोष्टी का आयोजन किया गया। गोष्टी का शुभारम्भ वन्दे मातरम से किया
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 31-03-2026
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला सिरमौर द्वारा सिरमौर मुख्यालय नाहन के माता पद्मावती निजी नर्सिंग कॉलेज सभागार में प्रमुख जन संगोष्टी का आयोजन किया गया। गोष्टी का शुभारम्भ वन्दे मातरम से किया गया। गोष्टी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख प्रदीप जोशी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपनी संघ कार्य कि 100वर्षो की यात्रा को पूर्ण किया हैँ! सामाजिक समरसता, पर्यावरण स्वदेशी नागरिक कर्त्तव्य,कुटुंब प्रोबोधन,के बारे मे चर्चा की इस संगोष्टी मे भारत किस प्रकार से विश्व गुरु की और अग्रसर रहेगा,भारत सज्जन शक्ति को एकत्र करके परम वैभव की और कैसे बढ़ेगा इस सन्दर्भ मे उन्होंने अपने विचार साझा किये।
स्वतन्त्रता सेनानी एवं संघ संस्थापक डा. हेडगेवार ने भारत को स्वतंत्र एवं शक्तिशाली बनाने के लिए विजयदशमी 1925 के दिन संघ का कार्य प्रारम्भ किया!देश भक्ति से ओत प्रोत एवं समाज का भला करने वाले व्यक्ति संघ की नित्य शाखा से निर्माण हो रहे हैँ!संघ का कार्य हिन्दू समाज को संगठित,सशक्त एवं समर्थ बनाने के लिए चल रहा है।
उन्होंने कहा की संघ देश को अच्छा करने के लिए सामान्य व्यक्ति के व्यक्तिगत चरित्र एवं राष्ट्रीय चरित्र दोनों को ठीक करने की दृष्टि से कार्य कर रहा हैँ! समाज की उन्नति के लिए समाज का संगठन करना, सामूहिक प्रयास करना, सबको साथ लेकर चलना यह भी अति आवश्यक है। देश के सर्वागीण विकास में सभी का योगदान होना चाहिए। संघ सभी प्रकार के भेदभाव को समाप्त कर समाज के लिए कार्य करता हैँ! संघ केवल एक संगठन नहीं बल्कि राष्ट्रीय आंदोलन हैँ और संघ कार्यकर्ताओं के लिए एक जीवन शैली है।
वर्तमान में अपना भारत देश दुनिया में अग्रणी देशों में से एक हैँ! संघ कार्य का लक्ष्य भारत को समरस, समर्थ एवं समर्थ बनाने का हैँ! भारत दुनिया को जीवन जीने की शैली बता रहा हैँ!अन्य देश भारत का अनुसरण कर रहे है। कार्यक्रम में प्रमुख जनों द्वारा सामाजिक, आर्थिक राजनैतिक, सेवा कार्य एवं देश दुनिया की वर्तमान परिस्थिति, शिक्षा नीति, संस्कार पक्ष, संघ में महिलाओं की सहभागिता को लेकर प्रश्न भी पूछे गए जिनका प्रदीप जोशी जी द्वारा ठीक प्रकार से समाधान किया गया।
प्रदीप जोशी कहा कि आज देश में एक लाख से अधिक सेवा कार्य चल रहे है। एक लाख से अधिक स्थानों पर शाखा मिलन संघ मंडली चल रही हैँ! संघ के स्वयंसेवक समाज जीवन में अनेक क्षेत्रों , गतिविधियों में समाज के साथ मिलकर कार्य कर रहे है
गोष्टी में जिला सिरमौर के भिन्न भिन्न स्थानों से सेवानिवृत सेना अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के आचार्य, व्यापार मंडल के अध्यक्ष, प्रसिद्ध गायक, खिलाडी, जन प्रतिनिधि, अनेक संस्थाओं के पदाधिकारी एवं साधु संतों ने भाग लिया।
इस अवसर पर विभाग संघचालक जिला संघचालक श्री चंद्रमोहन जी,नाहन नगर संघ चालक श्री रघुवीर जी,कफोटकोटा खंड संघचालक मुंशी राम जी प्रान्त प्रचार प्रमुख प्रताप समयाल शर्मा,जगदीप तोमर श्री रेणुका जी खंड संघ चालक श्री नंद लाल जी त सेंकड़ो प्रबुद्ध बंधु भगनि,समाज के प्रतिष्ठित जन एवं संघ कार्यकर्ता उपस्थित रहे!कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया!
What's Your Reaction?




