सदस्यता अभियान के अंतर्गत पांवटा साहिब में भाजपा SC मोर्चा ने चलाया सदस्यता अभियान

हरियाणा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की बंपर जीत का सबसे बड़ा कारण अनुसूचित जाति मोर्चा के लोग भी है यह बात पांवटा  साहिब में पहुंची राष्ट्रीय मंत्री भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा स्वराज विद्वान में कहीं दरअसल भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे

Oct 19, 2024 - 16:22
 0  9
सदस्यता अभियान के अंतर्गत पांवटा साहिब में भाजपा SC मोर्चा ने चलाया सदस्यता अभियान

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब    19-10-2024

हरियाणा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की बंपर जीत का सबसे बड़ा कारण अनुसूचित जाति मोर्चा के लोग भी है यह बात पांवटा  साहिब में पहुंची राष्ट्रीय मंत्री भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा स्वराज विद्वान में कहीं दरअसल भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे।
 
संगठन पर्व सदस्यता अभियान के अंतर्गत आज हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में बीजेपी SC मोर्चा का सदस्यता अभियान चला। जिसमें राष्ट्रीय मंत्री भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा व हिमाचल SC मोर्चा प्रभारी डॉक्टर सुश्री स्वराज विद्वान पहुंचे और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए अनुसूचित जाति के लोगों को पार्टी में जोड़ने के लिए जागरूक किया। 

राष्ट्रीय सचिव सुश्री स्वराज विद्वान ने मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी का ध्येय सदा ही सबका साथ, सबका विकास रहा हैं सुश्री स्वराज ने बताया की भाजपा सरकार ने अनुसूचित वर्ग से राष्ट्रपति दिये हैं। प्रदेश अध्यक्ष एंव सांसद सुरेश कश्यप तथा राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार भी अनुसूचित जाति से आते हैं।

उन्होंने बताया की भाजपा सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए स्टैडं-अप इंडिया योजना बनाई जिसके अंतर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा महिलाओं में उद्यमशीलता की संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए 10 लाख से 1 करोड़ तक ऋण की सुविधा दी जाती है। 

इसमें 1445 नऐ उद्यम स्थापित किए गए और 297.56 करोड़ रूपये व्यय किए जा चुके है।डॉ अबेंडकर मेधावी छात्रवृति योजना के अंतर्गत एचपीबीओएसई की मैट्रिक की परीक्षा से अनुसूचित जाति वर्ग के शीर्ष से 1250 मेधावी छात्रों के लिए प्रतिवर्ष 12 हजार रूपये छात्रवृति के रूप में प्रदान किए जाते हैं।

उन्होनें बताया कि भाजपा हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है वहीं कांग्रेस ने कभी इस वर्ग का उत्थान नहीं चाहा और केवल एक वोट बैंक समझा। आज अनुसूचित जाति वर्ग अपने कल्याण के लिए केवल भाजपा की ओर देख रहा है। आने वाले चुनाव में भी भाजपा को पहले से ज्यादा समर्थन मिलेगा जिसका सबसे बड़ा उदाहरण हरियाणा भी है।

वहीं भारतीय जनता पार्टी पोंटा मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर ने बताया कि पांवटा साहिब में 20000 से अधिक लोग भारतीय जनता पार्टी से जुड़ चुके हैं और आने वाले समय में 30000 का आंकड़ा भी पर किया जाएगा उन्होंने कहा कि लोग भारतीय जनता पार्टी में जुड़ने के लिए उत्साहित है। हमारे देश की सबसे बड़ी पार्टी है जो हर बार का ध्यान रखती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow